फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हार से हुई ऑस्ट्रेलियाई दौरे की शुरुआत, विराट ने बताया- यहां से पलटा मैच का रुख

Wed, 21 Nov 2018 08:38 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 21 Nov 2018 08:38 PM IST
विज्ञापन
virat kohli says match result changed after dismissal of rishabh pant after loss against australia
virat kohli

आस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में मे भारत को 4 रन से हराया। ब्रिसबेन के गाबा स्टेडियम में खेले गए इस बेहद करीबी मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 17 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। आइए जानते हैं कि हार के बाद कप्तान विराट कोहली ने क्या कहाः


 

virat kohli says match result changed after dismissal of rishabh pant after loss against australia
ind vs aus

बता दें कि बारिश के कारण डकबर्थ लुईस नियम के आधार पर टीम इंडिया को 174 रनों का लक्ष्य मिला। जवाब में टीम इंडिया 17 ओवर में 7 विकेट खोकर 169 रन ही बना सकी। इस मुकाबले में शिखर धवन ने 42 गेंदों पर 10 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 76 रन की तूफानी पारी खेली।
 

virat kohli says match result changed after dismissal of rishabh pant after loss against australia
virat kohli out

मैच के बाद विराट कोहली ने कहा, 'बड़ी संख्या में भारतीय यहां मैच देखने के लिए आए हैं। ये काफी करीबी मैच रहा। लोगों को मैच देखने में काफी मजा आया होगा। यह ऐसा मुकाबला था जो किसी भी ओर जा सकता था। हमने बल्लेबाजी में अच्छी शुरुआत की, लेकिन बीच के ओवरों में हमारी पारी थोड़ी लड़खड़ा गई।'

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli says match result changed after dismissal of rishabh pant after loss against australia
VIRAT - फोटो : SELF

कप्तान विराट ने आगे कहा, 'ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टोइनिस और मैक्सी ने अच्छी बल्लेबाजी की। पंत के आउट होने के बाद मैच का रुख बदल गया। हमेशा की तरह दिनेश कार्तिक अंत तक डटे रहे। शिखर धवन ने बेहतरीन पारी खेली। इस मैच में हमसे जो गलतियां हुई उसे ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। हम सीखकर उसे सुधारने की कोशिश करेंगे ताकि हमारा खेल पहले से अच्छा हो सके।'

विज्ञापन
virat kohli says match result changed after dismissal of rishabh pant after loss against australia
virat catch

विराट ने कहा, 'एक मैच के दौरान अगर तीन-चार खिलाड़ी आगे आकर अच्छा प्रदर्शन कर देते हैं तो फिर इससे ज्यादा हमें और क्या चाहिए। चीजों के बारे में बहुत ज्यादा सोचने का समय हमारे पास नहीं होता है। ये हमारे लिए अच्छी बात है और साथ ही साथ बुरी बात भी है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed