फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Birthday Special : करोड़ों की कार के मालिक हैं Perfectionist आमिर खान

Thu, 14 Mar 2019 02:51 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Thu, 14 Mar 2019 02:51 PM IST
विज्ञापन
Here is the Luxury car collection of Aamir khan
Aamir khan car Collection

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आमिर खान आज अपना 54वांं बर्थडे मना रहे हैं। आमिर खान फिल्मों में अपने अभिनय और कहानियों को काफी शानदार तरीके से पर्दे पर दिखाते हैं। यही वजह है जो उन्हें बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्शनिस्ट स्टार भी कहा जाता है। बहुत से लोग यह नहीं जानते हैं कि आमिर खान फिल्में करने के लिए कोई शुल्क नहीं लेते हैं, वे आम तौर पर कलेक्शन में हिस्सेदारी लेते हैं। यही कारण है कि उनके गैरेज में कुछ सबसे असाधारण कारें हैं। आइए डालते हैं एक नजर

Mercedes Benz S600

Here is the Luxury car collection of Aamir khan
Mercedes S600

मर्सिडीज बेंज S600 का इस्तेमाल भारत में अमीर और शक्तिशाली व्यक्तियों के साथ साथ विदेशी राजनायिक भी करते हैं। मनमोहन सिंह और मुकेश अंबानी दोनों के पास S600 का बुलेटप्रूफ वर्जन है, जिसे जर्मन कार ब्रांड द्वारा ऑर्डर पर बनाया गया है। कार उच्च-स्तरीय कवच, केवलर प्रूफ बॉडी और हेवी ड्यूटी ग्लास से लैस है। इसका अंदरूनी भाग लिमोसिन का बना है। इस कार में 6.0 लीटर बिटरबो वी 12 इंजन दिया गया है। जो 523 बीएचपी की पावर और 830 एनएम का टार्क जनरेट करता है। 

Rolls Royce Ghost

Here is the Luxury car collection of Aamir khan
Rolls-Royce Ghost

रोल्स रॉयस घोस्ट उन लोगों के लिए एक बढ़िया विकल्प है, जो फैंटम चलाकर थक चुके हैं। मिस्टर परफेक्शनिस्ट अपनी इस कार को पूरी तरह से पसंद करते हैं। उनकी इस कार में 6.6 लीटर का ट्विन ट्रर्बो वी 12 इंजन दिया गया है, जो 563 बीपी की पावर और 780 एनएम के टार्क को जनरेट करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bentley Continental

Here is the Luxury car collection of Aamir khan
Speed-1

आमिर खान को ब्रिटेन की इस कंपनी Bentley से काफी प्यार है क्योंकि उनके गैराज में दो Bentley Continental मौजूद हैं।  बेंटले कॉन्टिनेंटल बेहतर लग्जरी और आक्रामक पावर का एक विशाल मेल है






 

विज्ञापन

BMW 6 Series

Here is the Luxury car collection of Aamir khan
bmw 6 series gran turismo

जब कार की बात आती है तो इनके पास हर कंपनी सबसे अलग कार मिलती है। जिस तरह आमिर खान फिल्में बहुत सोच समझकर चुनते हैं ठीक वैसे ही ये कार भी काफी विचार करके खरीदते हैं। अब इनके कलेक्शन को देखकर तो ऐसा ही लगता है। आमिर के पास BMW 6 series मौजूद है जो देखने मेें बेहद ही स्टाइलिश है। इस कार में 3.0 लीटर का छह सिलेंडर डीजल मिलता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed