{"_id":"5c48844fbdec2273a33966c5","slug":"virat-kohli-says-if-shikhar-dhawan-confidence-in-that-mindset-he-can-be-a-great-asset","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'धवन जब एक बार ठान लेते तो मैच खत्म करके ही मानते हैं'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'धवन जब एक बार ठान लेते तो मैच खत्म करके ही मानते हैं'
न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया ने शानदार शुरुआत की है। बुधवार को नेपियर में खेले गए पहले वन-डे में टीम इंडिया ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम न्यूजीलैंड को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी।
2 of 4
टीम इंडिया
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम ने 157 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने महज दो विकेट खोकर आसानी से जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। इस एकतरफे मुकाबले में पहले टीम इंडिया के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, फिर बल्लेबाजों ने बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस मैच में सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने103 गेंदों में छह चौकों की मदद से 75 रन नाबाद पारी खेली। इसके अलावा मोहम्मद शमी ने 19 रन देकर तीन और चाइमैन कुलदीप यादव ने 39 रन देकर चार विकेट झटके।
3 of 4
virat kohli and shikhar dhawan
- फोटो : file photo
जीत के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली काफी खुश थे। मैच के बाद उन्होंने टीम की जमकर तारीफ की और पिछले कुछ मैचों की तुलना में इस मुकाबले को काफी बताया। इस दौरान उन्होंने कहा, यह हमारी टीम का एक बेहद संतुलित प्रदर्शन था। गेंदबाजी में इससे अच्छा करने की चाहत मैं कह नहीं सकता। जब मैंने टॉस हारा तो 300 के आसपास का स्कोर मैं सोच कर चल रहा था लेकिन गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विराट कोहली
- फोटो : file photo
कोहली ने इस दौरान तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के साथ-साथ सलामी बल्लेबाज टीम इंडिया के 'गब्बर' शिखर धवन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'शिखर के लिए यह पारी काफी महत्वपूर्ण थी, हमने रोशनी की वजह से मैच रोके जाने पर ब्रेक में बात की थी। धवन जब एक बार माइंडसेट कर लेते हैं तो मैच खत्म करके ही मानते हैं। धवन ने सन ब्रेक में बताया कि साल 2014 में इसी तरह की परेशानी की वजह से वह आउट हुए थे।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।