भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ तीन दिन के अंदर पारी के अंतर से टेस्ट मैच जीतने के बाद अपने तेज गेंदबाजों की जमकर तारीफ की है। विराट कोहली ने कहा कि हमारे पास तेज गेंदबाजों का 'ड्रीम कॉम्बिनेशन' है, जो किसी भी पिच पर और किसी भी टीम की बल्लेबाजी को ध्वस्त कर सकते हैं।'
2 of 7
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
मैच में भारतीय तेज गेंदबाजों के दबदबे का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इशांत शर्मा, उमेश यादव और मोहम्मद शमी की तेज गेंदबाजी तिकड़ी ने बांग्लादेश के 14 विकेट चटकाए जबकि स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने मिलकर पांच विकेट निकाले। स्पिनर्स के खाते में गए इन पांच विकेट में जडेजा को कोई विकेट भी नहीं मिला और ये सभी विकेट अश्विन ने अपने नाम किए।
3 of 7
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय तेज गेंदबाजों के बारे में कोहली ने कहा कि टीम अपने मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बिना भी शानदार प्रदर्शन कर रही है, जो इस समय चोटिल हैं। मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में कोहली ने कहा कि ये खिलाड़ी (तेज गेंदबाज) शानदार लय में है। जब वे गेंदबाजी करते हैं तो लगता है कि हर पिच अच्छी पिच है। जसप्रीत अभी टीम में नहीं है जब वह वापसी करेंगे तब विरोधी टीम को और मुश्किल होगी।
4 of 7
टेस्ट मैच में जीत के बाद भारत
- फोटो : बीसीसीआई
उन्होंने कहा कि वे हर स्पेल में विकेट निकाल सकते हैं। स्लिप के क्षेत्ररक्षकों को हमेशा तैयार रहना होता हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि गेंद किसी भी ओवर में उनके पास आ सकती है। यह किसी भी कप्तान के लिए एक ड्रीम कॉम्बिनेशन है। किसी भी टीम के लिए मजबूत गेंदबाज होना सबसे महत्वपूर्ण है।
5 of 7
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
मैच के बारे में पूछे जाने पर भारतीय कप्तान ने कहा, 'पता नहीं क्या कहना चाहिए, यह एक और शानदार प्रदर्शन है। हमारे बल्लेबाज काफी पेशेवर हैं। हम पांच बल्लेबाजों के साथ उतरे, जिसमें से एक खिलाड़ी ने जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी की। हम आगामी विदेशी दौरों पर ऐसा ही प्रदर्शन करना चाहते हैं।'