{"_id":"5b879d9d42c792463254a2d4","slug":"virat-kohli-says-complete-fast-bowling-attack-is-not-right-option","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कप्तान कोहली ने खोल दिया राज, चौथे टेस्ट में इंग्लैंड को मात देने के लिए अपनाएंगे यह रणनीति","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कप्तान कोहली ने खोल दिया राज, चौथे टेस्ट में इंग्लैंड को मात देने के लिए अपनाएंगे यह रणनीति
Thu, 30 Aug 2018 01:02 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि अगर इंग्लैंड के खिलाफ मेहमान टीम को चौथा टेस्ट जीतना है तो उसे कड़ी मेहनत करना होगी। बता दें कि पांच मैचों की सीरीज के पहले दो टेस्ट गंवाने के बाद भारतीय टीम ने ट्रेंटब्रिज में जोरदार वापसी की और 203 रन के विशाल अंतर से मुकाबला जीता। हालांकि, विराट कोहली का मानना है कि अगर टीम इंडिया को सीरीज में बराबरी करना है तो उसे अपने खेल के स्तर को उठाना होगा।
2 of 5
विराट कोहली
चौथे टेस्ट की पूर्व संध्या पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा, अगर नॉटिंघम में कड़ी मेहनत दिखी तो अब चौथे टेस्ट में हमें अपनी मेहनत का स्तर बढ़ाना होगा क्योंकि इंग्लैंड दमदार वापसी करने की फिराक में होगी जो हम समझते हैं। हमें नॉटिंघम से भी बेहतर नतीजे रोस बाउल में देने होंगे।
3 of 5
Virat kohli
नॉटिंघम टेस्ट में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा और मध्यम तेज गेंदबाज हार्दिक पांड्या सभी ने प्रभावी प्रदर्शन किया। हालांकि, कोहली ने कहा कि सिर्फ तेज गेंदबाजी आक्रमण के साथ मैदान पर उतरने का कोई रास्ता नहीं है। कप्तान का मानना है कि दूसरी पारी में पिच स्पिनर्स के लिए मददगार हो जाती है और ऐसे में सभी तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरना सही विकल्प नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विराट कोहली
29 वर्षीय कोहली ने कहा, 'मुझे संदेह है कि सिर्फ तेज गेंदबाजी आक्रमण के साथ उतरना सही विकल्प है। यह उत्सुक होने वाली बात है, लेकिन इसका कोई तुक नहीं बनता क्योंकि दूसरी पारी में स्पिनर्स को मदद मिलती है। पिच पर फुटमार्क बनते हैं और सतह कड़क हो जाती है। मुझे विकेट ऐसे ही दिखती है।'
विज्ञापन
5 of 5
मोईन अली
वहीं इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने चौथे टेस्ट के लिए ऑलराउंडर मोइन अली और सैम करन को शामिल किया है। इंग्लैंड की टीम सीरीज जीत के इरादे से उतरेगी जबकि भारतीय टीम सीरीज 2-2 से बराबर करने के लक्ष्य के साथ मैदान संभालेगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।