फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहिद अफरीदी ने खेली विस्फोटक पारी, यह कारनामा करने वाले बने पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर

Mon, 07 Jan 2019 08:46 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Mon, 07 Jan 2019 08:46 AM IST
विज्ञापन
shahid afridi becomes first pakistani cricketer to complete 4000 runs and 300 wickets in t20s
shahid afridi

स्टार ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने अपने स्वर्णिम करियर में एक और सफलता की उपलब्धि जोड़ ली है। उन्होंने रविवार को टी20 क्रिकेट में 4,000 रन और 300 विकेट पूरे किए। बांग्लादेश प्रीमियर लीग में स्टीव स्मिथ के नेतृत्व वाली कोमिला विक्टोरियंस की तरफ से खेलते हुए अफरीदी ने 25 गेंदों में 39 रन की धुआंधार पारी खेली। उनकी पारी की बदौलत विक्टोरियंस ने डेविड वॉर्नर के नेतृत्व वाली सिल्हेट सिक्सर्स को रोमांचक मुकाबले में मात दी।

shahid afridi becomes first pakistani cricketer to complete 4000 runs and 300 wickets in t20s
shahid afridi

अपनी विस्फोटक पारी में अफरीदी ने पांच चौके और कुछ छक्के जमाए, जिसकी मदद से विक्टोरियंस ने 19.5 ओवर में चार विकेट शेष रहते 128 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। अफरीदी ने इससे पहले अपने चार ओवर के कोटे में एक मेडन सहित एक विकेट झटका। सिल्हेट सिक्सर्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 127 रन बना सकी।

shahid afridi becomes first pakistani cricketer to complete 4000 runs and 300 wickets in t20s
Shahid Afridi

अफरीदी टी20 क्रिकेट में 4,000 रन और 300 विकेट लेने वाले पाकिस्तान के पहले क्रिकेटर बने। वह ऐसा कारनामा करने वाले विश्व के तीसरे क्रिकेटर बने। वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो और बांग्लादेश के शाकिब अल हसन इस मामले में अफरीदी से आगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
shahid afridi becomes first pakistani cricketer to complete 4000 runs and 300 wickets in t20s
ड्वेन ब्रावो

कैरेबियाई ऑलराउंडर ब्रावो के खाते में अब तक 6082 रन और 464 विकेट दर्ज हैं। वहीं बांग्लादेशी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन के खाते में 4,445 रन और 322 विकेट दर्ज हैं। 

विज्ञापन
shahid afridi becomes first pakistani cricketer to complete 4000 runs and 300 wickets in t20s
शाहिद अफरीदी

अफरीदी टी20 क्रिकेट में 4,000 रन का आंकड़ा पार करने वाले पाकिस्तान के पांचवें बल्लेबाज बने। इस मामले में शीर्ष पर अहमद शहजाद काबिज हैं, जिन्होंने 5409 रन बनाए हैं। कामरान अकमल (5331) दूसरे, उमर अकमल (5153) तीसरे और अजहर महमूद (4091) चौथे स्थान पर काबिज हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed