रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद को 14 रन से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की और प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को भी बरकरार रखा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओएर में 6 विकेट खोकर 218 रन बनाए। जवाब में एसआरएच की टीम 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 204 रन ही बना सकी और 14 रन से मुकाबला गंवा बैठी।
मैच के बाद टीम के प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए विराट कोहली ने कहा, 'मैंने ऐसे पहले भी कई मैच देखे हैं। अंत में शांत रहने की जरूरत होती है। एक समय आपको समझने की जरूरत होती है कि जो गेंदबाज करना चाहता है, उस पर वह नियंत्रित है। हमारे दो मैच ऐसे ही बीते। मुंबई के साथ भी मुकाबला इसी प्रकार का रहा। गेंदबाजों को सलाम करता हूं, जिन्होंने हमें दो अंक दिलाए।'
कोहली ने आगे कहा, 'हमें जीत की लय हासिल है और इसी विश्वास के साथ हम राजस्थान जाएंगे। हमारी टीम अच्छी है। मोइन ने जिस तरह प्रदर्शन किया, वह शानदार है। अन्य टीमें हमें जीतते हुए देखना नहीं चाहती। हमने डर महसूस किया और फिर दमदार प्रदर्शन किया।'
4 of 5
एबी डीविलियर्स
- फोटो : twitter
एबी डीविलियर्स के कैच के बारे में 29 वर्षीय कोहली ने कहा, 'एबीडी ने स्पाइडरमैन के जैसे उड़कर कैच लिया। आप आम इंसान होते हुए ऐसा नहीं कर सकते। मेरे ख्याल से वह छक्के के लिए जा रही थी, लेकिन एबीडी ने उसे खींच लिया। डीविलियर्स कुछ अलग ही करते हैं, जिसे देखने के अब हम आदि हो चुके हैं। उनकी फील्डिंग के भी हम आदि हो चुके हैं।'
इसके अलावा कोहली ने दर्शकों का भी शुक्रियाअदा किया क्योंकि आरसीबी का अपने होमग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर यह आखिरी मुकाबला था। आरसीबी के कप्तान ने कहा, 'दर्शकों का शुक्रियाअदा करना चाहता हूं क्योंकि यह हमारा होमग्राउंड पर आखिरी मैच था।'