फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli Rohit Sharma and whole team India wishes happy independence day

विराट-सहवाग से लेकर पूरी टीम इंडिया ने दी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

Thu, 15 Aug 2019 05:45 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 15 Aug 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli Rohit Sharma and whole team India wishes happy independence day
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया वेस्टइंडीज दौरे पर है और बुधवार को विराट सेना विंडीज टीम को पटखनी देकर स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को जीत का तोहफा दिया। देश के 73वें स्वतंत्रता दिवस टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों ने कैरेबियाई जमीन से भारतवासियों को शुभकामनाएं भेजी है। 

विज्ञापन

Virat Kohli Rohit Sharma and whole team India wishes happy independence day
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

बीसीसीआई ने अपने ट्विटर अकाउंट पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों का वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें सभी खिलाड़ी देशवासियों को 73वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दे रहे हैं। इस वीडियो में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, उपकप्तान रोहित शर्मा, कोच रवि शास्त्री के अलावा जडेजा, जाधव, खलील अहमद, युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव हैं।
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

Virat Kohli Rohit Sharma and whole team India wishes happy independence day
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी ट्वीट कर स्वंतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
 

 

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में भी जीत का परचम लहराया है। त्रिनिदाद में खेले गए आखिरी वनडे में कोहली की सेना ने छह विकेट से जीत दर्ज की। बारिश के कारण 35-35 ओवर का मैच हुआ और पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने सात विकेट पर 240 रन बनाए। 

भारतीय टीम को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 35 ओवर में 255 रन का लक्ष्य मिला। जिसे विराट सेना ने 32.3 ओवर में चार विकेट खोकर ही हासिल कर लिया। भारत की जीत में कप्तान विराट कोहली ने नाबाद 114 रन बनाए, उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। वहीं युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने 65 रन की शानदार पारी खेली।

विज्ञापन

Virat Kohli Rohit Sharma and whole team India wishes happy independence day
वीरेंद्र सहवाग

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी अपने खास अंदाज में ट्वीट कर आजादी के इस पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। सहवाग ने लिखा,

 दे सलामी इस तिरंगे को, जिससे तेरी शान है, सर हमेशा ऊँचा रखना इसका, जब तक दिल में जान है। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, जय हिंद।

 

तेंदुलकर ने ट्वीट किया कि ‘सभी भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। पिछले 72 साल में हमने जो उपलब्धियां हासिल की उन पर गर्व है। चलिए बच्चों के विकास के लिए जल्दी निवेश करते हैं। इससे हमारा देश आगामी पीढ़ियों तक स्वस्थ, धनवान और खुश रहेगा।’



खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने लिखा, ‘‘73वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मैं सभी साथी भारतीयों को शुभकामनाएं देना चाहता हूं, विशेषकर नवीन भारत के निर्माण में योगदान के लिए खिलाड़ियों और भारत के युवाओं को।’’ 

छह बार की विश्व चैंपियन और ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज मेरीकोम ने ट्वीट किया, ‘‘सभी मिलकर देश की संप्रभुता को बचाने में अपने सैन्यबलों के बलिदान और समर्पण को याद करते हैं। 73वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। जय हिन्द।’’ 




दो बार के ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील ने ट्वीट किया, ‘‘सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। जय हिन्द।’’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed