विराट कोहली आज के समय में भारतीय क्रिकेट का शीर्ष नाम बन चुके हैं। वह जो भी करते हैं, उसकी हेडलाइन बन ही जाती है। अनुष्का शर्मा के साथ डेटिंग तो पापाराजी का प्रमुख हिस्सा रहा। हालांकि, लगातार निजी जिंदगी में दखलअंदाजी से कोहली भी परेशान हो जाते थे।
2 of 7
विराट कोहली
- फोटो : social media
आईएएनएस को दिए ई-मेल इंटरव्यू में कोहली ने बताया कि वह कैसे एक सेलिब्रिटी होने को लेकर महसूस करते हैं और अपनी निजी जिंदगी में क्या करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने क्रिकेट में अपनी यात्रा और देश का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व महसूस करने की बातें भी साझा की।
3 of 7
virat kohli and anushka sharma
कोहली ने ध्यान दिलाया कि निजी जिंदगी में लोगों की लगातार दखलअंदाजी से वह खुद भी परेशान हो जाते हैं। टीम इंडिया के कप्तान का मानना है कि सेलिब्रिटीज भी आम लोगों के जैसे ही होते हैं।
4 of 7
virat kohli and anushka sharma
उन्होंने कहा, 'निरंतर नजी जिंदगी में दखलअंदाजी से थोड़ी उलझन होती है। हालांकि, मैंने इसे संभालना सीखा है। सेलिब्रिटीज भी आम व्यक्तियों जैसे होते हैं और मुझे लगता है कि उन्हें भी स्पेस मिलना चाहिए। मैंने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी में अच्छा संतुलन बना रखा है। जब मैं अपने परिवार के साथ होता हूं तो क्रिकेट से बिलकुल दूर रहता हूं। मैं दोस्तों से मिलने की कोशिश करता हूं। फिल्म देखना और ड्राइव पर बाहर जाने का प्लान बनाता हूं। मुझे अपने डॉग के साथ समय बिताना भी अच्छा लगता है।'
अपनी क्रिकेट की यात्रा के बारे में बात करते हुए कोहली ने कहा, 'यह शानदार सफर है। मैं वेस्ट दिल्ली की कॉलोनी से निकलकर क्रिकेटर बना हूं। मेरी राह आसान नहीं थी क्योंकि कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। मैंने जूनियर क्रिकेट से खेलना शुरू किया और आगे चलकर रणजी ट्रॉफी खेला फिर टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया।'