भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसे लेकर फैन्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर ट्रोल हुए विराट, लोगों ने कहा- लगता है चालान ज्यादा कट गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विराट ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, 'जब तक हम खुद को अंदर से झांककर देखते हैं, हमें बाहर कुछ देखने की जरूरत नहीं होती।'
As long as we look within, we won't need to seek anything outside. 💫 pic.twitter.com/CvUVElZwjm
कोहली इस फोटो में विराट शॉर्ट्स पहनकर बैठे हैं, जिसको लेकर कुछ फैन्स ने कमेंट में लिखा कि चालान कटने के बाद विराट का ये हाल हो गया है तो किसी ने लिखा कि क्या हुआ अनुष्का ने घर से निकाल दिया क्या?
In contemplation after traffic police fines you! क्या हुआ अनुष्का ने घर से निकाल दिया क्या... 😭 😂😂 @AnushkaSharma tabhi ऐसी हालत हो गई क्या... Who else is calculating the amount of #TrafficFines for this picture?
बता दें कि भारत में हाल में ट्रैफिक नियम तोड़ने के लिए जुर्माना राशि काफी बढ़ा दी गई है, जिसके बाद से चालान को लेकर कई तरह के मिम्स वायरल हो रहे हैं। भारत ने वेस्टइंडीज दौरे पर तीन-तीन मैचों की टी-20 और वनडे सीरीज खेली, जबकि दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली।
भारत ने इस दौरे पर एक भी मैच नहीं गंवाया। टी-20 और टेस्ट सीरीज में भारत ने क्रम से 3-0 और 2-0 से क्लीन स्वीप किया, जबकि वनडे सीरीज 2-0 से अपने नाम की। वनडे सीरीज का एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था।