टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की जीत दर्ज करने के बाद कोहली ने गुवाहाटी में खेले गए पहले वन-डे में रिकॉर्ड 36वां शतक जमाया ओर टीम को 8 विकेट की जीत दिलाई। अब भारतीय टीम विशाखापट्टनम (वाइजैग) में 2-0 की बढ़त बनाने के इरादे से मैदान संभालेगी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की सीरीज का दूसरा वन-डे बुधवार को वाइजैग में खेला जाएगा।
वाइजैग के मैदान पर विराट कोहली की औसत ऑस्ट्रेलिया के महान डॉन ब्रेडमैन के समान है, जो होल्डर की टीम के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकती है। कोहली ने पिछले कई वर्षों से खूब रन बनाए हैं और वह वन-डे व टेस्ट में आईसीसी के बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर-1 पर काबिज हैं। विशाखापट्टनम के डॉ वाय एस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली के बल्लेबाज ने बहुत रन बनाए हैं।
3 of 5
रोहित शर्मा और विराट कोहली
कोहली ने वाइजैग पर चार वन-डे खेले हैं और 99.75 की औसत व 95 के स्ट्राइक रेट से 399 रन बनाए हैं। इस दौरान कोहली ने दो शतक व दो अर्धशतक जमाए हैं और दो मैन ऑफ द मैच के खिताब भी हासिल जीते। कोहली फिलहाल शानदार फॉर्म में हैं और विंडीज गेंदबाजों को उन्हें रोकने के लिए अपना सबकुछ झोंकना होगा।
वैसे भी विराट कोहली सबसे तेज 10,000 वन-डे रन पूरे करने के करीब हैं। वह इसे हासिल करते ही महान सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ देंगे। कोहली को यह उपलब्धि हासिल करने के लिए 81 रन की दरकार है। वह दस हजार के क्लब में शामिल होने वाले भारत के चौथे जबकि विश्व के 13वें बल्लेबाज बन जाएंगे। वैसे, एमएस धोनी भी वन-डे में 10,000 रन बनाने के करीब हैं। एक तरह से धोनी दस हजार का आंकड़ा पार कर चुके हैं, लेकिन इनमें से 174 रन उन्होंने एशिया एकादश की तरफ से बनाए थे। यही कारण है कि टीम इंडिया की तरफ से दस हजारी क्लब में शामिल होने के लिए धोनी को 51 रन की जरूरत है।
5 of 5
रोहित शर्मा और विराट कोहली
- फोटो : BCCI Twitter
बता दें कि 29 वर्षीय कोहली ने गुवाहाटी में खेले गए पांच मैचों की सीरीज के पहले वन-डे में कैरीबियाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी। उन्होंने केवल 107 गेंदों में 21 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 140 रन बनाए थे। कप्तान कोहली ने रोहित शर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड 246 रन की साझेदारी की, जिसकी मदद से टीम इंडिया ने 323 रन का लक्ष्य 47 गेंदें शेष रहते हासिल किया।