फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया हारी पर कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ बना दिए 'विराट' रिकॉर्ड, दिग्गजों को पछाड़ा

Sat, 04 Aug 2018 08:38 PM IST
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 04 Aug 2018 08:38 PM IST
विज्ञापन
virat kohli makes and breaks several records at edgbaston against england in first test
virat kohli

टीम इंडिया को शनिवार को एजबेस्टन में इंग्लैंड के हाथों पहले टेस्ट में 31 रन की शिकस्त झेलनी पड़ी। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और पहली व दूसरी पारी में क्रमशः 287 और 180 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया पहली व दूसरी पारी में क्रमशः 274 और 162 रन पर ढेर हो गई। टीम इंडिया का एक ही बल्लेबाज पूरे मैच में चमका, और वो कोई और नहीं बल्कि विराट कोहली हैं। कोहली ने पहली पारी में 149 रन जबकि दूसरी पारी में 51 रन बनाए और इसके साथ ही कई रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए।

virat kohli makes and breaks several records at edgbaston against england in first test
विराट कोहली

कोहली ने ऐसे रिकॉर्ड बनाए कि महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ से आगे निकल गए। चलिए आपको बताते हैं कि टीम इंडिया की रनमशीन विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में बेहतरीन पारियां खेलकर क्या-क्या उपलब्धियां हासिल की।

virat kohli makes and breaks several records at edgbaston against england in first test
Virat kohli 100

विराट कोहली इंग्लैंड में एक टेस्ट मैच में 200 से अधिक बनाने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं। इससे पहले यह कमाल सिर्फ मंसूर अली खान पटौदी ही कर सके हैं। पटौदी ने 1967 में लीड्स में एक मैच में 200 से अधिक रन बनाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli makes and breaks several records at edgbaston against england in first test
विराट कोहली

विराट कोहली ने एजबेस्टन टेस्ट में दोनों पारियों में कुल 318 गेंदों का सामना किया। वह बतौर भारतीय कप्तान एक टेस्ट में सर्वाधिक गेंद खेलने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। इंग्लैंड में टेस्ट मैच में उनसे अधिक गेंदें खेलने का रिकॉर्ड भी मंसूर अली खान पटौदी के नाम दर्ज है। पटौदी ने 1967 में लीड्स में 554 गेंदों का सामना किया था। सौरव गांगुली ने 2002 में नॉटिंघम में 308 गेंदें खेली थीं।

विज्ञापन
virat kohli makes and breaks several records at edgbaston against england in first test
virat kohli 100

विराट कोहली ने 11 बार एक टेस्ट में 200 या इससे अधिक रन बनाए हैं, जो कि भारतीय रिकॉर्ड है। सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ ने 10-10 बार तथा वीरेंद्र सहवाग 9 बार यह कारनामा करने में सफल रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed