{"_id":"59ff09064f1c1bcf538bb013","slug":"virat-kohli-had-affair-with-4-other-girls-instead-anushka","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट कोहली का अनुष्का शर्मा के अलावा इन 4 खूबसूरत गर्ल्स से भी रहा अफेयर ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट कोहली का अनुष्का शर्मा के अलावा इन 4 खूबसूरत गर्ल्स से भी रहा अफेयर
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Sun, 05 Nov 2017 06:20 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विराट कोहली मैदान के अलावा गर्ल फ्रेंड के मामले में भी अन्य क्रिकेटरों से अव्वल हैं। आकर्षक बल्लेबाजी करने वाले विराट की लाइफ भी ग्लैमर से भरी हुई है। विज्ञापन की दुनिया हो या अनुष्का शर्मा के साथ डिनर पार्टी करना हो, सभी में विराट आगे रहते हैं। टीम इंडिया का सबसे विश्वसनीय बल्लेबाज विराट कोहली फिलहाल अनुष्का शर्मा के काफी नजदीक आते जा रहे हैं। नजदीकी इतनी बढ़ गई है कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं। लेकिन अनुष्का से पहले विराट कोहली चार अन्य खूबसूरत लड़कियों से जुड़े रहे हैं। इस स्लाइड में विराट की पहले की चार गर्ल फ्रेंड से आपका परिचय करा रहे हैं।
विराट और इजाबेल्ली
- फोटो : msn
विराट कोहली के ब्राजील की मॉडल तथा नायिका इजाबेली लेएटी से मधुर संबंध रहे हैं। बॉलीवुड में सिक्सटीन और पुरानी जींस फिल्मों में लेएटी भूमिका कर चुकी हैं। एक साक्षात्कार में उन्होंने विराट और अपने संबंधों का खुलासा किया था। 2014 में लेएटी ने कहा था कि विराट उनका पहला भारतीय दोस्त है। हम करीब दो साल तक डेट में रहे। विराट और अपने संबंधों को मैंने कभी सार्वजनिक नहीं किया। विराट एक बहुत काबिल इंसान हैं।
विराट और सारा
- फोटो : msn
बॉलीवुड तारिका सारा और विराट की दोस्ती एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी। दोनों के बीच काफी मधुर संबंध रहे। दोनों ने अपने संबंधों को सार्वजनिक नहीं किया क्योंकि दोनों इसे गोपनीय रखना चाहते थे। लेकिन उनके संबंधों पर मीडिया में खबरे आती रहीं। दोनों के बीच ब्रेकअप की वजह दोनों के बीच बिजी शेड्यूल को ठहराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विराट और तमन्ना
- फोटो : msn
विराट कोहली और तमन्ना भाटिया के भी संबंध रहे। 2012 के अंत में तथा 2013 की शुरुआत में इनके बीच काफी अच्छी दोस्ती रही। बाहुबली की नायिका भाटिया ने विराट के साथ अपने संबंधों को लेकर कभी मुखर नहीं रही। दोनों के बीच संबंध टूटने के बाद भी दोनों ने एक दूसरे की निजी जिंदगी का ख्याल रखा।
विज्ञापन
विराट और संजना
- फोटो : msn
विराट कोहली के आईपीएल के दौरान बेंगलूरु में कन्नड़ फिल्मों की नायिका संजना से भी मधुर संबंध रहे। 2009 के दौर में इन दोनों के बीच संबंधों की खबर मीडिया में भी छाई रही। बेंगलुरू की कई पार्टियों में इन दोनों को शरीक होते देखा गया। संजना ने हालांकि अफेयर से इनकार किया। हालांकि उन्होंने दोस्ती के संबंध को स्वीकार किया। संजना ने कहा कि मैं विराट से काफी बार मिली हूं। लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि हम दोनों के बीच प्रेम संबंध है।