टीम इंडिया ने मोहाली के मैदान पर खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को मात देकर इतिहास रच दिया। भारतीय टीम ने कप्तान विराट कोहली की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदलौत दक्षिण अफ्रीकी टीम को अपनी जमीन पर टी-20 में पहली बार मात दी है। विराट ने 52 गेंदों में 72 रन की पारी खेल टी-20 के तीन विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के आउट होने के बाद क्रीज पर आए कप्तान कोहली टीम को जीतकार ही वापस लौटे। 72 रन की अपनी पारी में उन्होंने चार चौके और तीन छक्के जड़े। विराट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस मुकाबले में रोहित शर्मा के दो रिकॉर्ड तोड़ डाले।
3 of 5
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
वन-डे में आइसीसी रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज और टेस्ट क्रिकेट में नंबर दो पर काबिज विराट कोहली फटाफट क्रिकेट में भी छा गए हैं। विराट ने अब तक टेस्ट और वन-डे क्रिकेट में 50 से ज्यादा की औसत से रन बनाए हैं, लेकिन इस मैच में 72 रन की नाबाद पारी खेलने के बाद विराट कोहली का टी-20 औसत भी 50 के पार पहुंच गया। इस मामले में भी वह दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं। विराट का ने वन-डे में 60.31 और टेस्ट में 53.14 की औसत से रन बनाए हैं। बुधवार को खेले गए टी-20 मुकाबले के बाद विराट का टी-20 का औसत भी पचास पार कर 50.85 हो गया है।
4 of 5
विराट-धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय कप्तान विराट कोहली दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़े हैं। विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मोहाली में अपने अंतरराष्ट्रीय टी-20 करियर का 22वां अर्धशतक लगाया। इस मामले में उन्होंने अपने ही टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। रोहित ने टी-20 में अब तक 21 अर्धशतक लगाए हैं।
5 of 5
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
मोहाली के मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी पारी का 66वां रन बनाते ही विराट कोहली ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इतिहास रच दिया। कोहली टी-20 में सबसे ज्यादा रन (2441) बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में भी विराट कोहली ने टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। रोहित इस फटाफट फॉर्मेट में अब तक 2434 रन बना चुके हैं।