{"_id":"5c8c71f4bdec221464536bbd","slug":"virat-kohli-choose-his-favourite-knock-in-rcb-jersey","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट नहीं भूले वो पल, जब तेंदुलकर के सामने खेली उस पारी से मिली पहचान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट नहीं भूले वो पल, जब तेंदुलकर के सामने खेली उस पारी से मिली पहचान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Sat, 16 Mar 2019 09:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
sachin virat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विराट कोहली मौजूदा समय में विश्व क्रिकेट के सबसे बड़े नामों में से एक हैं। धाकड़ बल्लेबाज ने लगभग सभी रिकॉर्ड्स तोड़े और ढेरों रन बनाए। हालांकि, कोहली के सुनहरे करियर को एक ट्रॉफी की तलाश शुरुआत से है, जो अब तक पूरी नहीं हो सकी। उनकी फ्रेंचाइजी अब तक आईपीएल की ट्रॉफी नहीं उठा सकी है।
2 of 5
विराट कोहली, आईपीएल
कोहली और पूरी आरसीबी इस साल पैसों से लबरेज लीग का खिताब जरूर जीतना चाहेंगे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की टीम आईपीएल 2019 में अपने अभियान की शुरुआत 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ करेगी। 2019 आईपीएल से पहले कोहली ने बताया कि आरसीबी की जर्सी में उनका पसंदीदा मैच कौन सा है।
3 of 5
विराट कोहली, आरसीबी
कोहली ने याद किया कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ चैंपियंस लीग टी20 मुकाबला उनके लिए बेहद खास है। 30 वर्षीय बल्लेबाज ने बताया कि तब उनकी उम्र 21 साल थी और उन्होंने 49 रन की धाकड़ पारी खेली थी। हालांकि, आरसीबी को आखिरी गेंद पर शिकस्त मिली थी। कोहली ने कहा कि भले ही आरसीबी उस मुकाबले में हारा, लेकिन उन्होंने शानदार पारी खेलकर अपना नाम स्थापित किया। भारतीय कप्तान ने साथ ही कहा कि इस पारी की बदौलत उनमें काफी विश्वास जगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विराट कोहली, आरसीबी
कोहली के हवाले से एएनआई ने कहा, 'मुझे अच्छी तरह याद है कि 2010 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ डरबन में चैंपियंस लीग टी20 के मुकाबले में मैंने 49 रन की पारी खेली, लेकिन हम आखिरी गेंद पर हार गए। आरसीबी की जर्सी में यह पारी मेरे सबसे यादगार लम्हों में से एक है। जब सभी बल्लेबाज हिम्मत हार गए तब मैंने आखिरी तक क्रीज पर समय बिताया और लगभग टीम को जीत के करीब ले आया। इससे मुझे काफी विश्वास मिला और जिसने भी वो मैच देखा, उसने मेरी तारीफ की।'
विज्ञापन
5 of 5
Virat and Sachin
आरसीबी के कप्तान ने आगे कहा, 'आरसीबी की जर्सी में यही मेरा गेम बनाएगा नेम पल रहा, जिससे मुझे पहचान मिली। मुंबई इंडियंस में जहीर खान ने आखिरी ओवर किया था। इस टीम में सचिन पाजी और भज्जी पाजी जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल थे। इन सभी ने मेरा खेल देखा और ध्यान दिया कि मैं क्या कर सकता हूं। मेरे लिए वो बड़ा पल था।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।