फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट के निशाने पर सचिन के तीन रिकॉर्ड, इस साल कोहली के पास धोनी से आगे निकलने का मौका

Thu, 09 Jan 2020 04:09 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 09 Jan 2020 04:09 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli can Breaks Sachin Tendulkar and MS Dhoni Records In This Year
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इस दशक के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार रहे हैं। विराट कोहली का बल्ला पिछले कुछ साल में जमकर रन बरसाया है। उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं और अपने नेतृत्व में भारतीय टीम को सफलता की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। कोहली के लिए साल 2019 बेहतरीन रहा है और अब वह 2020 में भी धमाल करने के लिए तैयार हैं। इस साल कप्तान कोहली सचिन तेंदुलकर तीन और एमएस धोनी का एक रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस साल कौन से रिकॉर्ड होंगे रनमशीन कोहली के निशाने पर।

Virat Kohli can Breaks Sachin Tendulkar and MS Dhoni Records In This Year
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

वन-डे में सर्वाधिक शतक 

फिलहाल विराट के नाम 43 शतकीय पारियां हैं। वह दिग्गज सचिन तेंदुलकर से महज छह शतक दूर हैं। जिस रफ्तार से वह रन बना रहे हैं। उससे नए साल में शतक बनाने में वह अपने नायक रहे सचिन को पछाड़कर शीर्ष पर आ सकते हैं।

Virat Kohli can Breaks Sachin Tendulkar and MS Dhoni Records In This Year
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली

घरेलू धरती पर सर्वाधिक शतक 

विराट ने अपने 43 में से 19 शतक घरेलू धरती पर बनाए हैं। घर में सर्वाधिक वन-डे शतक का रिकॉर्ड सचिन (20) के खाते में है। विराट अगले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में यह लक्ष्य हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli can Breaks Sachin Tendulkar and MS Dhoni Records In This Year
विराट-सचिन

छू सकते हैं 12 हजार रन का आंकड़ा

वन-डे प्रारूप में कोहली 233 पारियों में 11609 रन बना चुके हैं। वर्ष 2020 में वह सबसे कम पारियों में 12 हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड बना सकते हैं जो फिलहाल सचिन के नाम हैं जिन्होंने 300 पारियों में यह आंकड़ा छुआ था।

विज्ञापन
Virat Kohli can Breaks Sachin Tendulkar and MS Dhoni Records In This Year
विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ट्विटर

सर्वाधिक मैचों में कप्तानी 

भारत के लिए सर्वाधिक टेस्ट मैचों में कप्तानी का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम है। धोनी ने 60 मैचों में देश का नेतृत्व किया है। जबकि कोहली ने अब तक 53 टेस्ट मैचों में कप्तानी की है। हालांकि 33 जीत के साथ वह सर्वाधिक सफल कप्तान तो बन ही चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed