{"_id":"5c2c5f37bdec2256af3f55f4","slug":"virat-kohli-can-break-many-records-if-triumph-sydney-test-against-australia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट कोहली के पास नए साल में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाने का मौका, सिडनी टेस्ट होगा बेहद खास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट कोहली के पास नए साल में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाने का मौका, सिडनी टेस्ट होगा बेहद खास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Wed, 02 Jan 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने पिछले कुछ सालों में कई रिकॉर्ड्स तोड़े हैं। 30 वर्षीय बल्लेबाज ने तेजी से इतिहास की किताबों को दोबारा लिखा है। अगर टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार से शुरू होने वाले चौथे व अंतिम टेस्ट में विराट सेना कमाल करती है तो कोहली नए साल में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा देंगे।
2 of 6
विराट कोहली
कोहली के पास सिडनी में इतिहास रचने का सुनहरा मौका है। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में कभी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। अगर भारतीय टीम सिडनी टेस्ट जीतने या फिर ड्रॉ कराने में कामयाब होती है तो कोहली का नाम इतिहास के पन्नों पर सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। वह पहले भारतीय कप्तान होंगे, जिनके नेतृत्व में भारत ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतेगा। टीम इंडिया मौजूदा सीरीज में 2-1 की बढ़त पर है।
3 of 6
विराट कोहली
इसके अलावा कोहली के पास विदेश में सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने वाले भारतीय कप्तान बनने का मौका भी होगा। कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया ने विदेश में 11 जीत दर्ज की हैं। विदेश में सबसे ज्यादा टेस्ट जीत दर्ज करने के मामले में वह पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बराबरी पर पहुंच गए हैं। अगर टीम इंडिया सिडनी टेस्ट जीतने में कामयाब होती है तो कोहली पूर्व कप्तान को पीछे छोड़ देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
विराट कोहली
यही नहीं, सिडनी टेस्ट जीतने पर कोहली ऑस्ट्रेलिया में एक सीरीज में दो से अधिक टेस्ट जीतने वाले एशिया के पहले कप्तान बन जाएंगे। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मुश्ताक मोहम्मद और उपमहाद्वीप के दो और कप्तानों ने ऑस्ट्रेलिया में एक सीरीज में दो टेस्ट जीते हैं। कोहली के पास इस मामले में नंबर-1 बनने का शानदार मौका है।
विज्ञापन
5 of 6
विराट कोहली
विराट कोहली के पास मंसूर अली खान पटौदी का रिकॉर्ड तोड़ने का भी शानदार मौका होगा। विराट भारत के एकमात्र कप्तान होंगे, जो विदेश में दो सीरीज में तीन टेस्ट जीतने में कामयाब होंगे। कोहली के नेतृत्व में इससे पहले टीम इंडिया ने 2017 में श्रीलंका को उसके घर में 3-0 से मात दी थी। पटौदी ने एक बार यह कमाल किया है जब उनके नेतृत्व में टीम इंडिया ने 1976-77 में न्यूजीलैंड को 3-1 से मात दी थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।