{"_id":"5c2c5479bdec2256f2026dd7","slug":"most-children-born-on-1-january-2019-in-which-country-you-will-be-shocked-to-know-the-name","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"1 जनवरी को सबसे ज्यादा किस देश में पैदा हुए बच्चे? नाम जानकर चौंक जाएंगे आप","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
1 जनवरी को सबसे ज्यादा किस देश में पैदा हुए बच्चे? नाम जानकर चौंक जाएंगे आप
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: सोनू शर्मा
Updated Wed, 02 Jan 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Child birth
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नए साल का जश्न पूरी दुनिया में धूमधाम से मनाया गया, ये तो सबने देख-सुन लिया। लेकिन क्या आपको पता है कि नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी को किस देश में सबसे ज्यादा बच्चे पैदा हुए? यकीनन आप ये बात नहीं जानते होंगे, लेकिन जब हम जब उस देश का नाम बताएंगे तो आप जानकर चौंक जाएंगे।
2 of 5
new born baby
- फोटो : pexels.com
संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने 1 जनवरी, 2019 को पैदा होने वाले बच्चों का एक अनुमान जारी किया है। इस अनुमान के मुताबिक, नए साल के पहले दिन पूरी दुनिया में 3 लाख 95 हजार 72 बच्चे पैदा हुए। यूनिसेफ के मुताबिक, दुनियाभर में पैदा हुए बच्चों में से आधों का जन्म सिर्फ 7 देशों में हुआ है।
3 of 5
baby
यूनिसेफ के मुताबिक, इस साल यानी 1 जनवरी को दुनियाभर में सबसे ज्यादा बच्चे पैदा करने के मामले में चीन दूसरे नंबर पर है। यहां नए साल के पहले दिन 44,940 बच्चे पैदा हुए, जबकि नाइजारिया में 25,685 बच्चे पैदा हुए, जो सबसे ज्यादा बच्चे पैदा करने वाले देशों में तीसरे नंबर पर है। इसके अलावा पाकिस्तान में भी इस दिन 15,112 (चौथे नंबर पर) बच्चे पैदा हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
new born baby
- फोटो : social media
यूनिसेफ के मुताबिक, 1 जनवरी, 2019 को दुनियाभर में सबसे ज्यादा बच्चे भारत में पैदा हुए। यहां दुनियाभर में पैदा हुए बच्चों का करीब 18 फीसदी यानी 69,944 बच्चे पैदा हुए। इसके अलावा इंडोनेशिया में 13,256 (पांचवें नंबर पर), अमेरिका में 11,086 (छठे नंबर पर) डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में 10,052 (सातवें नंबर पर) और बांग्लादेश में 8,428 (आठवें नंबर पर) बच्चों के जन्म होने का अनुमान है।
विज्ञापन
5 of 5
BAby
रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2017 में जन्म के पहले ही दिन करीब 10 लाख बच्चों की मौत हो गई थी, जबकि करीब 25 लाख बच्चों की मौत उनके जन्म के पहले महीने में हुई। इसकी सबसे बड़ी वजह है, समय से पहले बच्चों का जन्म। इसके अलावा प्रसव के दौरान आने वाली परेशानियां, सेप्सिस और निमोनिया जैसे संक्रमण भी बच्चों के मौत की वजह बने।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।