राजकोट में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में विराट कोहली जिस तरीके से आउट हुए ऐसा बेहद कम देखने को मिलता है। आखिरी बार इस तरीके से कोई भारतीय खिलाड़ी 14 साल पहले आउट हुआ है। और इस तरह आउट होने वाले विराट 22 वें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
67 साल बाद इतने शर्मनाक तरीके से आउट हुआ भारतीय कप्तान
पारी के 120वें ओवर में विराट 40 रन बनाकर खेल रहे थे। लेग स्पिनर आदिल राशिद गेंदबाजी कर रहे थे। उनकी तीसरी गेंद पर विराट ने बैकफुट पर जाकर शॉट गेंद को पुल किया। फॉर्वर्ड शॉर्ट लेग पर खड़े हसीब हमीद भी शॉट की तेजी देखकर गेंद की दिशा से दूर हट गए। बावजूद इसके विराट को अंपायर ने विकेट कीपर की अपील पर आउट करार दिया।
67 साल बाद इतने शर्मनाक तरीके से आउट हुआ भारतीय कप्तान
3 of 6
विराट कोहली
- फोटो : espncricinfo
ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि बैक फुट पर जाकर शाट खेलते हुए विराट का पैर स्टंप से टकरा गया और इस दौरान एक एक गिल्ली जमीन पर गिर गई। विराट को भी इस तरह आउट होने पर निराशा हुई।
67 साल बाद इतने शर्मनाक तरीके से आउट हुआ भारतीय कप्तान
4 of 6
lala amarnath
- फोटो : wikipedia
विराट हिट विकेट होने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बन गए। इससे पहले 1949 में लाला अमरनाथ चेन्नई में वेस्टइंडीज के खिलाफ हिट विकेट आउट हुए थे।
67 साल बाद इतने शर्मनाक तरीके से आउट हुआ भारतीय कप्तान
5 of 6
वीवीएस लक्ष्मण
- फोटो : getty
टेस्ट क्रिकेट में 14 साल बाद कोई बल्लेबाज हिट विकेट आउट हुआ है।विराट से पहले साल 2002 में वीवीएस लक्ष्मण वेस्टइंडीज के खिलाफ एंटीगुआ टेस्ट में हिट विकेट हुए थे।