फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डॉन ब्रैडमैन से आगे निकले कप्तान कोहली, ऐसा करने वाले बने चौथे भारतीय बल्लेबाज

Sat, 08 Dec 2018 12:46 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 08 Dec 2018 12:46 PM IST
विज्ञापन
virat kohli becomes fourth indian to score 1000 runs against australia
विराट कोहली

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। कोहली ऑस्ट्रेलियाई धरती पर 1000 रन बनाकर स्पेशल क्लब में शामिल हो गए हैं। एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 5 रन के स्कोर पर पहुंचते ही कोहली 1000 रन के स्पेशल क्लब में शामिल हो गए।

virat kohli becomes fourth indian to score 1000 runs against australia
virat kohli records

बता दें कि कोहली भारत के चौथे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण ही यह उपलब्धि हासिल कर पाए हैं। इस दौरान उन्होंने पांच शतक और दो अर्धशतक जमाए हैं। उनकी औसत करीब 62 की रही। सहवाग ने भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1000 रन बनाए हैं, लेकिन 83 रन आईसीसी वर्ल्ड इलेवन के खिलाफ बनाए हैं।

virat kohli becomes fourth indian to score 1000 runs against australia
लक्ष्मन और द्रविड़

यही नहीं, कोहली के पास सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में लक्ष्मण और द्रविड़ को पीछे छोड़ने का मौका भी है, जो उनकी बेहतरीन फॉर्म को देखते हुए आसान दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli becomes fourth indian to score 1000 runs against australia
सचिन तेंदुलकर - फोटो : ..

ऑस्ट्रेलियाई मैदान पर सबसे अधिक टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में सचिन तेंदुलकर शीर्ष पर काबिज हैं। मास्टर ब्लास्टर ने 20 मैचों की 38 पारियों में 53.20 की औसत से 1,809 रन बनाए हैं। यहां उन्होंने 6 शतक और 7 अर्धशतक जमाए हैं। सचिन ने टेस्ट करियर का दूसरा बेस्ट स्कोर नाबाद 241 रन ऑस्ट्रेलिया के सिडनी मैदान पर ही बनाया था।

विज्ञापन
virat kohli becomes fourth indian to score 1000 runs against australia
वीवीएस लक्ष्मण

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर 'वेरी-वेरी स्पेशल' वीवीएस लक्ष्मण काबिज हैं। उनके नाम 15 मैचों की 29 पारियों में 44.14 की औसत से 1236 रन दर्ज हैं। स्टाइलिश बल्लेबाज ने 4 शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 178 रन रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed