फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गौतम गंभीर ने आखिरी पारी में मचाया धमाल, शतक जमाकर फैंस को दिया 'फेयरवेल गिफ्ट'

Sat, 08 Dec 2018 12:14 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 08 Dec 2018 12:14 PM IST
विज्ञापन
gautam gambhir hits century on his farewell match in ranji trophy
gautam gambhir

गौतम गंभीर ने अपने विदाई मैच को यादगार बना लिया है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में शनिवार को दिल्ली की तरफ से खेलते हुए आंध्र के खिलाफ शानदार शतक जमाया। गंभीर ने हाल ही में इस मैच के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की थी। अब दिग्गज बल्लेबाज ने अपने करियर के आखिरी मैच में शतक जमाकर अपनी महानता साबित की है।

gautam gambhir hits century on his farewell match in ranji trophy
gautam gambhir

बाएं हाथ के बल्लेबाज ने शनिवार को 185 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 112 रन बनाए। उन्होंने दिल्ली को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। इससे पहले शुक्रवार को एक फैन ने सुरक्षा का घेरा तोड़कर मैदान में एंट्री की और गंभीर के साथ सेल्फी लेने की इच्छा जताई। खब्बू बल्लेबाज ने अपने फैन को निराश नहीं किया और सेल्फी के साथ उसका दिन बना दिया।

gautam gambhir hits century on his farewell match in ranji trophy
gautam gambhir

वैसे, गंभीर को दिल्ली रणजी टीम ने शाही विदाई का अनुभव कराया। हर बार ब्रेक में गंभीर को टीम के साथियों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका सम्मान बढ़ाया। गंभीर ने जब अर्धशतक पूरा किया तो उनकी पत्नी अपनी दोनों बेटियों के साथ आईं थीं। वैसे, गौतम गंभीर को दो बार भाग्य का सहारा मिला। स्लिप में उनके दो आसान कैच टपकाए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
gautam gambhir hits century on his farewell match in ranji trophy
gautam gambhir

याद हो कि गौतम गंभीर टीम इंडिया का वहीं सितारा हैं, जिसके दम पर भारत ने दो विश्व कप अपने नाम किए हैं। साल 2011 में गौतम गंभीर ने श्रीलंका के खिलाफ विश्व कप फाइनल में 97 रन की पारी खेलकर भारत को विश्व चैंपियन बनाया था। इससे पहले 2007 वर्ल्ड टी-20 फाइनल में गंभीर सर्वाधिक स्कोरर थे। उन्होंने टीम इंडिया की तरफ से पारी का आगाज करते हुए 75 रन बनाए थे और भारत वर्ल्ड चैंपियन बना था।

विज्ञापन
gautam gambhir hits century on his farewell match in ranji trophy
गौतम गंभीर

गंभीर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 58 टेस्ट मैच खेलने के साथ 147 वन-डे और 37 टी-20 मैच भी खेले है। टेस्ट मैच में उन्होंने 4154 रन बनाए हैं, जिनमें 9 शतक और 22 अर्द्धशतक शामिल हैं। वन-डे मैच में उन्होंने 5238 रन बनाए हैं, जिनमें 11 शतक और 34 अर्द्धशतक शामिल है। वहीं टी-20 फॉर्मेट में उन्होंने कोई शतक नहीं जबकि 7 अर्द्धशतक लगाए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed