न्यूजीलैंड ने भारत को चौथे वनडे में 19 रनों से हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली। सीरीज का आखिरी और निर्णायक वनडे 29 अक्टूबर को विशाखापटनम में खेला जाएगा। 261 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने कीवी गेंदाबाजों के आग घुटने टेक दिए। धोनी के रनआउट के अलावा भी इस मैच में कई मजेदार आंकड़े सामने आए:
हार के बावजूद विराट कोहली के नाम दर्ज हुआ एक और मुकाम
न्यूजीलैंड ने इस सीरीज में पहली बार टॉस जीता। इससे पहले न्यूजीलैंड 3 वनडे और 3 टेस्ट मैचों में टॉस हार चुका था।
हार के बावजूद विराट कोहली के नाम दर्ज हुआ एक और मुकाम
उमेश यादव पिछले 2 सालों में 4 मेडन ओवर फेंक चुके हैं। जिंबाब्वे के तिनाशे पैन्यांगारा के बाद पिछले 2 सालों में किसी गेंदबाज द्वारा यह सबसे ज्यादा मेडन ओवर हैं।
हार के बावजूद विराट कोहली के नाम दर्ज हुआ एक और मुकाम
4 of 12
मार्टिन गप्टिल
- फोटो : getty
मैच में न्यूजीलैंड के लिए 72 रन की पारी खेलने वाले मार्टिन गप्टिल ने साल 2016 में 500 रनों का आंकड़ा पार कर लिया।
हार के बावजूद विराट कोहली के नाम दर्ज हुआ एक और मुकाम
5 of 12
अमित मिश्रा
- फोटो : getty
अमित मिश्रा ने इस सीरीज में 10 विकेट अपने नाम किए हैं। किसी द्विपक्षीय सीरीज में 3 बार 10 विकेट लेने वाले वो पहले भारतीय स्पिनर बन गए हैं।