फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'किंग कोहली और कूल धोनी भारत को दिला सकते हैं विश्व कप'

Mon, 22 Apr 2019 02:48 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Mon, 22 Apr 2019 02:48 PM IST
विज्ञापन
virat kohli and ms dhoni pair can wins india world cup 2019 says kris srikkanth
धोनी और कोहली - फोटो : File

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और चयन समिति के प्रमुख रहे कृष्णामाचारी श्रीकांत ने कहा कि मौजूदा कप्तान विराट कोहली कभी जिम्मेदारी से भागता नहीं जो अच्छे कप्तान के लक्षण हैं और वह महेंद्र सिंह धोनी के साथ मिलकर भारत को विश्व कप दिला सकते हैं।


 

virat kohli and ms dhoni pair can wins india world cup 2019 says kris srikkanth
kris srikkanth
भारत की 1983 विश्व कप विजेता टीम के अहम सदस्य रहे श्रीकांत 2011 में चयन समिति के भी प्रमुख थे जब भारत ने 28 साल बाद विश्व कप जीता। उनका मानना है कि कोहली की आक्रामकता और महेंद्र सिंह धोनी का शांतचित्त रवैया भारत को फिर विश्व कप दिला सकता है।

 

virat kohli and ms dhoni pair can wins india world cup 2019 says kris srikkanth
विराट कोहली और एमएस धोनी
उन्होंने कहा, 'हमारे पास विराट कोहली के रूप में शानदार कप्तान है जो मोर्चे से अगुवाई करता है। उसके बारे में अच्छी बात यह है कि वह जिम्मेदारी लेता है। किंग कोहली और कूल धोनी मिलकर भारत को फिर विश्व कप दिला सकते हैं।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli and ms dhoni pair can wins india world cup 2019 says kris srikkanth
टीम इंडिया
श्रीकांत ने विश्व कप के लिये भारत की 15 सदस्यीय टीम पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह टीम खिताब जीतने का माद्दा रखती है।  उन्होंने कहा, 'यह जुनून, शांतचित्त रवैया और दबाव को झेलने की ताकत सब कुछ रखती है। भारतीय टीम को खुद पर भरोसा रखकर बिना किसी दबाव के खेलना चाहिये।'

 

विज्ञापन
virat kohli and ms dhoni pair can wins india world cup 2019 says kris srikkanth
dhoni and kohli

उन्होंने कहा, 'जब आत्मविश्वास की बात करते हैं तो कपिल देव याद आते हैं, जुनून के लिये सचिन तेंदुलकर , आक्रामकता के लिये विराट कोहली और दृढता के लिये एम एस धोनी।' श्रीकांत यहां यूनिसेफ के साथ आईसीसी के क्रिकेट फोर गुड कार्यक्रम 'वन डे फोर चिल्ड्रन' के लिये मौजूद थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed