{"_id":"5cbd5c60bdec2213f7550dda","slug":"world-cup-2019-afghanistan-announce-fifteen-man-squad-for-world-cup","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Cup के लिए अफगानिस्तान टीम का भी एलान, इस खिलाड़ी को मिली कमान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
World Cup के लिए अफगानिस्तान टीम का भी एलान, इस खिलाड़ी को मिली कमान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 22 Apr 2019 02:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
30 मई से शुरू होने जा रहे क्रिकेट विश्व कप के लिए अफगानिस्तान ने भी अपनी 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। सोमवार को घोषित इस दल की अगुवाई हाल ही में कप्तान बनाए गए गुलबदीन नायब करेंगे।
2 of 6
अफगानिस्तान टीम
- फोटो : अमर उजाला
अफगानिस्तान ने 23 खिलाड़ियों के पूल में से इन 15 खिलाड़ियों का चुनाव किया है। इस टीम घोषणा से पहले दक्षिण अफ्रीका में कैंप का आयोजन किया गया था, जहां पिछले छह माह तक इन खिलाड़ियों की फिटनेस और प्रदर्शन का आकलन किया गया। हाल ही में भारत के देहरादून में अफगानिस्तान ने आयरलैंड के साथ पांच मैच की सीरीज 2-2 से ड्रॉ खेली थी।
3 of 6
मोहम्मद शहजाद
इस टीम की बात करें तो मोहम्मद शहजाद से तूफानी शुरुआत की उम्मीद होगी। उनका साथ नूर अली जादरान और हजरतुल्लाह जजई निभाएंगे। कुछ हफ्ते पहले ही कप्तानी से बेदखल किए गए असगर अफगान को भी टीम में जगह मिली है, जो खुद मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
रहमत शाह, हशमतुल्लाह शहीदी, गुलबदीन नायब और नजीबुल्लाह जादरान पर भी बड़ा स्कोर करने की चुनौती होगी। अफगानिस्तान की सबसे बड़ी ताकत उसका स्पिन गेंदबाजी अटैक है। राशिद खान, मोहम्मद नबी और मुजीब-उर-रहमान सरीखी प्रतिभा लिए यह टीम बड़े से बड़े विपक्षी को घुटनों पर ला सकती है। समीउल्लाह शेनवारी भी इस अटैक में ऑलराउंडर की भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
हामिद हसन
टीम में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शापूर जादरान को जगह नहीं मिली है, जिन्होंने 2015 के वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान की इकलौती वर्ल्डकप जीत में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि टीम में लगभग तीन साल के ब्रेक के बाद वापसी कर रहे हामिद हसन को भी टीम में जगह मिली है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।