{"_id":"5c2a0015bdec2256eb0d1c90","slug":"virat-kohli-and-cheteshwar-pujara-biggest-difference-between-two-sides-feels-justin-langer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvAUS: 'कोहली-पुजारा हैं टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच का सबसे बड़ा अंतर'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvAUS: 'कोहली-पुजारा हैं टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच का सबसे बड़ा अंतर'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Mon, 31 Dec 2018 05:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
pujara virat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने अपनी टीम में विश्व स्तरीय बल्लेबाजों की कमी का जिक्र किया और ध्यान दिलाया कि कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा मौजूदा टेस्ट सीरीज में मेहमान टीम के लिए अंतर रहे। टीम इंडिया ने मेलबर्न टेस्ट 137 रन से जीतकर चार मैचों की सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त बना ली है। सीरीज का चौथा व अंतिम टेस्ट सिडनी में गुरूवार से शुरू होगा।
2 of 5
justin Langer
लैंगर ने सोमवार को कहा, 'खुलकर कहूं तो पुजारा और कोहली सीरीज में बड़ा अंतर रहे। पुजारा की औसत 53 जबकि कोहली की औसत 46 की रही। दोनों ही मेलबर्न टेस्ट की दूसरी पारी में खाता नहीं खोल सके। हमें इससे सीखने को मिला कि उन्होंने हमारा पूरा दबाव अपने अंदर सोख लिया।'
3 of 5
विराट-पुजारा
ऑस्ट्रेलियाई कोच ने आगे कहा, 'बल्लेबाजी की यह कला है, है न? दबाव झेलने पर सब निर्भर है। आपको टेस्ट क्रिकेट में काफी समय मिलता है और मुझे लगता है कि हम टी20 विश्व में जी रहे हैं। हर चीज बहुत जल्दी हो रही है और हम स्ट्राइक रेट की बात कर रहे हैं। हमारे लड़के इसे सीख रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि वह जल्द ही इससे सीखेंगे। अगर वह नहीं सीखते तो हमारा प्रदर्शन वैसा ही होगा, जैसा चला आ रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
jasprit bumrah
लैंगर ने मेलबर्न टेस्ट में हार का कारण पहली पारी में जल्दी ऑलआउट को ठहराया। उन्होंने कहा, 'मेलबर्न टेस्ट काफी कड़ा था। मैंने कहा था कि पहले ही दिन से कड़ी स्पर्धा होगी और ऐसा हुआ भी। पहली पारी में हम प्रदर्शन नहीं कर पाए, जिसको लेकर काफी निराश भी हैं। अब हमारी कोशिश चौथी पारी में जोरदार वापसी की होगी।'
विज्ञापन
5 of 5
aaron finch
ऑस्ट्रेलियाई ओपनर आरोन फिंच संघर्ष करते दिख रहे हैं। इस बारे में बात करते हुए लैंगर ने कहा, 'फिंच ने भले ही दो अर्धशतकीय पारियां खेली, लेकिन वह इस समय खराब दौर से गुजर रहे हैं। उसने एक टेस्ट मैच में शतकीय साझेदारी निभाई और इससे हमारी जीत की नींव पड़ी। फिंच अच्छा खिलाड़ी हैं और वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं। खुद को फिर से फॉर्म में लाना उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती है और मुझे लगता है कि अगली बार वह बेहतर प्रदर्शन करेंगे।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।