फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक जमाने में थे लोग दीवाने, आज इतिहास बन चुकी हैं ये कारें

Mon, 31 Dec 2018 04:40 PM IST
भावना चौधरी आॅटो डेस्क, अमर उजाला
आॅटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Mon, 31 Dec 2018 04:40 PM IST
विज्ञापन
cars which people does not like anymore, know the reason
good bye 2018

भारतीय आॅटो मार्केट पिछले कुल सालों में देश का सबसे बड़ा आॅटो मार्केट बन कर उभरा है। कंपनियां अपने ग्राहकों को लुभाने में कोई कमी नहीं छोड़ती हैं बावजूद इसके कई ऐसी कार्स होती हैं जो बाजार में आती तो हैं लेकिन अपनी जगह नहीं बना पाती। आज आपको कुछ ऐसी ही कारों के बारे में बताएंगे जो बाजार में आई, लेकिन आज उन्हें कोई नहीं पूछ रहा है। 

cars which people does not like anymore, know the reason
Fiat punto Abarth

Fiat Punto Abarth
फिएट पुंटो अबार्थ भारत में करीब 10 लाख रुपए की रेंज में लांच हुई थी। फिएट भारत के साथ साथ विदेशो में भी अपनी क्लासिक कारों के लिए प्रसिद्व है। इस कार में कंपनी ने 1.4-लीटर टर्बोचार्जड पेट्रोल इंजन दिया है जो अधिकतम 145 बीएचपी की पावर और 210 एनएम का पीक टॉर्क उत्पन्न करता है। इस कार को 0 से 100 किमी की स्पीड पकड़ने में  केवल 8.8 सेकंड का समय लगता है। बावजूद इसके इसकी बिक्री में कोई इजाफा देखने को नहीं मिला। 

cars which people does not like anymore, know the reason
Honda Brio
Honda Brio
होंडा की एंट्री लेवल की हैचबैक कार ब्रियो लंबे समय से बिक्री में पिछड़ रही है। जिसके चलते कंपनी ने इसका प्रॉडक्शन बंद कर दिया है। होंडा की यह कार साल 2011 में लांच हुई थी। जिसे साल 2016 में अपडेट भी किया गया । हालांकि इसे भारतीय बाजार में कुछ खास सफलता नहीं मिली। इसके बावजूद होंडा ब्रियो के मालिक इस कार से काफी खुश दिखते हैं। होंडा की ब्रियो की जुलाई में 183 यूनिट्स, अगस्त महीने 157 यूनिट्स सितंबर 64 यूनिट ही सेल हो पाई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
cars which people does not like anymore, know the reason
Duster adventure
Renault Duster Adventure
रेनॉ ने भारतीय बाजार में डस्टर एंडवेंचर एडिशन लांच किया। सबसे पहले इस कार को  कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2014 के दौरान प्रदर्शित किया था।  कार को खास तौर पर बर्फ़बारी या ऑफ-रोडिंग करने वालो के लिए तैयार किया था, लेकिन कार कंपनी की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई ।
विज्ञापन
cars which people does not like anymore, know the reason
Renault capture

Renault Captur
रेनो ने भारत में कैप्चर को एक प्रीमियम कैटेगरी में पेश किया था। इस कार को B-Zero प्लेटफार्म पर बनाया गया। इस कार को ग्राहकों की कोई खास प्रतिक्रिया नहीं मिली। क्रेटा से टक्कर लेने वाली इस कार पर कंपनी ने भारी डिस्काउंट भी निकाला है, लेकिन ग्राहक अभी इसे कोई तवज्जो नहीं दे रहे हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed