टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा लगातार अपने पति को चीयर-अप करने मैदान पर पहुंच रही है। दोनों की शादी को करीब 5 महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका, लेकिन अभी भी एक-दूसरे के लिए दोनों की दीवानगी में जरा भी कमी नहीं आई है।
हाल ही में अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर अपलोड की है। इस तस्वीर में अनुष्का ने एक स्पोर्ट्स जर्सी पहनी है, जिसके पीछे उनके पति विराट कोहली का नाम लिखा है। आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच से पहले अनुष्का ने अपनी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की।
बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इस तरह दुनिया के सामने अपने प्यार को पेश किया है। इससे पहले भी दोनों कई बार ऑन फील्ड और ऑफ फील्ड एक दूसरे को लेकर अपनी दीवानगी जाहिर कर चुके हैं।
4 of 10
virat kohli and anushka sharma
साल 2014 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले दोनों पहली बार ऑकलैंड में एक साथ नजर आए थे। इस दौरान दोनों ने सुनसान सड़क पर एक-दूसरे का हाथ थामा हुआ था।
अपने 26वें बर्थडे से एक दिन पहले साल 2014 में अनुष्का श्रीलंका के खिलाफ विराट का मैच देखने पहुंची थीं। इस मैच में विराट ने पहली बार पूरी दुनिया के सामने अपने प्यार का इजहार एक फ्लाइंग किस के जरिए किया था। इसके बाद 2014 में ही दोनों इंडियन सुपरलीग के एक मैच में स्टैंड्स में बैठे नजर आए थे। इस तस्वीर के बाद दोनों के रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म होने लगा था।