फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोहली का एक और 'विराट' मुकाम, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज

Wed, 06 Dec 2017 12:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Wed, 06 Dec 2017 12:02 PM IST
विज्ञापन
Virat kohli achieve one more record, smashes 600-plus runs in a series for 3rd time
विराट कोहली - फोटो : File

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आए दिन एक से एक रिकॉर्ड बनते जा रहे हैं। कप्तान विराट कोहली तीन अलग-अलग टेस्ट सीरीज में 600 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे व अंतिम टेस्ट मैच में विराट ने श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में 243 रन बनाए थे और दूसरी पारी में उन्होंने 50 रन बनाने के साथ ही यह रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है।

Virat kohli achieve one more record, smashes 600-plus runs in a series for 3rd time
विराट कोहली - फोटो : File

इसके अलावा कोहली के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के हर मैच में शतक लगाने वाले वह पहले कप्तान बन गए हैं। कोहली ने यह रिकॉर्ड दिल्ली में शतक लगाकर बनाया। यह उनका 20वां शतक है। इससे पहले उन्होंने कोलकाता में नाबाद 104 रन और नागपुर में 213 रन की शानदार पारी खेली थी।

Virat kohli achieve one more record, smashes 600-plus runs in a series for 3rd time
विराट कोहली - फोटो : File

तीसरे व आखिरी मैच में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का 6वां दोहरा शतक लगाया है। इसके साथ ही विराट बतौर कप्तान सर्वाधिक दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat kohli achieve one more record, smashes 600-plus runs in a series for 3rd time
विराट कोहली - फोटो : File

विराट के शानदार करियर में यह तीसरा मौका है जब उन्होंने एक सीरीज में 600 रन पूरे किए हैं। इस सीरीज में उनके 615 रन हो गए हैं। विराट ने कोलकाता के पहले टेस्ट में 5 और नाबाद 104 रन, नागपुर में दूसरे टेस्ट में 213 रन और फिरोजशाह कोटला के तीसरे टेस्ट में 243 और 50 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
Virat kohli achieve one more record, smashes 600-plus runs in a series for 3rd time
विराट कोहली - फोटो : BCCI

विराट ने इससे पहले 2014-15 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 692 रन और 2016-17 में इंग्लैंड के खिलाफ 655 रन बनाए थे। भारतीय टेस्ट इतिहास में सुनील गावस्कर और राहुल द्रविड़ इससे पहले ऐसे 2 खिलाड़ी थे जिन्होंने 2 बार यह कारनामा किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed