फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हार से झल्लाए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान फिंच, बताया दोनों टीमों में क्या है सबसे बड़ा फर्क

Wed, 06 Mar 2019 08:17 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 06 Mar 2019 08:17 AM IST
विज्ञापन
aaron finch says virat kohli was the biggest difference
AARON FINCH

टीम इंडिया ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया को दूसरे वन-डे में 8 रन से मात देकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच का मानना है कि मैच विजयी शतक जमाने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली दोनों टीमों के बीच का सबसे बड़ा फर्क रहे।

aaron finch says virat kohli was the biggest difference
virat kohli

कोहली ने 40वां वन-डे शतक जमाया, जिसकी बदौलत भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 251 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। कप्तान कोहली ने 120 गेंदों में 10 चौके की मदद से 116 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 242 रन पर सिमट गई।

aaron finch says virat kohli was the biggest difference
virat kohli

मैच के बाद फिंच ने कहा, विराट कोहली मैच में बड़ा फर्क रहे। अगर हमारे प्रमुख बल्लेबाज अपना काम करते तो जीत पक्की होती। यह मुकाबला बेहद नजदीकी रहा। हम इसे अंत तक ले जाने में सफल हो रहे थे। स्टोइनिस ने भी शानदार पारी खेली, लेकिन हम जीत दर्ज करने में कामयाब नहीं हुए। हमें सीखने को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
aaron finch says virat kohli was the biggest difference
आरोन फिंच - फोटो : cricket.com.au

फिंच ने भारतीय गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि लक्ष्य का पीछा करते समय ऑस्ट्रेलियाई टीम कभी फ्रंटफुट पर नहीं दिखी। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि अगर स्टोइनिस जल्दी बड़े शॉट खेलने का प्रयास करते तो भी हमारे पास मैच जीतने का मौका नहीं होता। उसके लिए जरूरी था कि मैच करीब ले जाए और मुझे उम्मीद है कि उसने इस मैच से काफी कुछ सीखा। भविष्य में हम इस तरह के मुकाबले जरूर जीतने की कोशिश करेंगे।'

विज्ञापन
aaron finch says virat kohli was the biggest difference
bumrah virat

वहीं जीत से उत्साहित टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह और विजय शंकर की जमकर तारीफ की। कोहली ने कहा कि विजय ने स्टंप टू स्टंप गेंदबाजी कर मैच को भारत के पक्ष में लाने का काम किया, जिसमें एक-एक गेंद महत्वपूर्ण थी। उन्होंने बुमराह को चैंपियन करार देते हुए कहा तेज गेंदबाज ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर बढ़त बनाने का काम किया। खुशी है कि वह हमारी टीम का हिस्सा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed