{"_id":"5899594a4f1c1b8752378f06","slug":"video-of-anil-kumble-clinching-10-wickets-of-pakistan-cricket-team","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वीडियो: जब अनिल कुंबले ने अकेले ही पूरी पाकिस्तान टीम को आउट किया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वीडियो: जब अनिल कुंबले ने अकेले ही पूरी पाकिस्तान टीम को आउट किया
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
Updated Tue, 07 Feb 2017 08:12 PM IST
विज्ञापन
अनिल कुंबले
- फोटो : ESPN
भारत के सबसे सफल गेंदबाज अनिल कुंबले ने 7 फरवरी 1999 को दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान में पाकिस्तान के सभी 10 खिलाड़ियों को आउट कर इतिहास रचा। 140 सालों के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में यह कमाल सिर्फ दूसरी बार ही हुआ था। कुंबले से पहले सिर्फ जिमी लेकर ही 1956 में यह कारनामा कर पाए थे।
अनिल कुंबले ने भारत के लिए 132 टेस्ट मैच खेले और इनसे 619 शिकार किए। यह मैच उनके करियर में मील का पत्थर साबित हुआ क्योंकि इस मैच में उन्होंने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन किया। कुंबले ने टेस्ट में 35 बार एक पारी में 5 विकेट चटकाए, जबकि मैच में 10 विकेट लेने का कमाल 8 दफा दोहराया।
कुंबले ने अकेले ही पूरी पाकिस्तान टीम को चलता कर दिया और भारत को 212 रनों की बड़ी जीत दिलाई। 420 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम पर कुंबले की फिरकी का जादू ऐसा चला कि 101 रन पर कोई विकेट ने खोने वाली पाक टीम 207 रनों पर सिमट गई।

पाकिस्तान की पारी लेग स्पिन के आगे कुछ यूं भरभरा कर ढह गई कि 7 पाकिस्तानी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार न कर सके। इनमें से 3 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए। इतना ही नहीं, 3 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए थे। कुंबले ने पहली पारी में भी 4 विकेट चटकाए थे।
पाकिस्तान के लिए सईद अनवर ने सर्वाधिक 69 रन बनाए। इस पारी में कुंबले ने कुल 26.3 ओवर की गेंदबाजी की और 74 रन दिए। वीडियो में देखिए कि कैसे कुंबले की कसी हुई लेग स्पिन के आगे पाकिस्तान के बल्लेबाजी 'तू चल, मैं आया' के तर्ज पर नेस्तनाबूत हो गई: