फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

India Upcoming Cricketers: 2022 में भारत के इन युवा खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी नजर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कर सकते हैं कमाल

Sat, 01 Jan 2022 02:07 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 01 Jan 2022 02:07 PM IST
सार

इस साल भारत के कई युवा खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बना सकते हैं। ऋतुराज गायकवाड़, वेंकटेश अय्यर और हर्षल पटेल इनमें से प्रमुख हैं। इन सभी खिलाड़ियों ने पिछले साल कमाल का खेल दिखाया था। 

विज्ञापन
Upcoming Indian Cricketers these players can rise in 2022 for India
ऋतुराज गायकवाड़, वेंकटेश अय्यर और अवेश खान - फोटो : सोशल मीडिया
2022 में भारतीय क्रिकेट में कई युवा खिलाड़ी कमाल कर सकते हैं। इस साल विराट, रोहित बुमराह और अश्विन जैसे खिलाड़ियों से सभी को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी, लेकिन वेंकटेश अय्यर और ऋतुराज गायकवाड़ जैसे खिलाड़ी भी इस साल कमाल कर सकते हैं। पिछले साल इन सभी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई थी और इस साल ये सभी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना जलवा दिखा सकते हैं। यहां हम ऐसे ही पांच खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जो 2022 में अपना नाम बना सकते हैं। 

1. ऋतुराज गायकवाड़

Upcoming Indian Cricketers these players can rise in 2022 for India
ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : social media
भारत के युवा खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ ने 2021 में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया के लिए अपनी दावेदारी पेश की। ऋतुराज को 2022 में अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम में शामिल किया गया है। आने वाले समय में उन्हें और भी मौके मिलना तय है। पिछले साल आईपीएल में उन्होंने 635 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की। इसके बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में भी उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की। ऋतुराज चौथे बल्लेबाज बने, जिन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के एक सीजन में चार शतक लगाए हैं।  

2. वेंकटेश अय्यर

Upcoming Indian Cricketers these players can rise in 2022 for India
वेंकटेश अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
कोलकाता नाइटराइडर्स के ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर ने भी 2021 में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया और भारतीय टीम में भी जगह बनाई। अय्यर को अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भी मौका दिया गया है। उन्होंने अपने शानदार खेल से शुरुआती 10 आईपीएल मैचों ही चयनकर्ताओं को प्रभावित किया और टीम इंडिया में जगह बनाई। हालांकि इसमें हार्दिक पांड्या की खराब फॉर्म का भी बहुत योगदान रहा। वेंकटेश अगर आगे भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम में जगह पक्की कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3. हर्षल पटेल

Upcoming Indian Cricketers these players can rise in 2022 for India
विकेट लेने के बाद हर्षल पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
आरसीबी के गेंदबाज हर्षल पटेल भी आने वाले समय में कमाल कर सकते हैं। हर्षल 2021 में आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। इसके बाद उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली और यहां भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। आईपीएल 2021 में 32 विकेट लेने वाले हर्षल इस लीग के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। उनसे पहले चेन्नई के ड्वेन ब्रावो ने भी एक सीजन में 32 विकेट लिए थे।
विज्ञापन

4. अवेश खान

Upcoming Indian Cricketers these players can rise in 2022 for India
अवेश खान - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज अवेश खान पर भी इस साल सभी की नजरें रहेंगी। आईपीएल 2021 में वो दूसरे सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 16 मैचों में 24 विकेट झटके और सिर्फ 7.37 की इकोनॉमी से रन खर्चे। इसकी बदौलत उन्हें भारतीय टीम में भी शामिल किया गया, लेकिन मैच खेलने का मौका नहीं मिला। अवेश अब भारतीय चयनकर्ताओं की नजर में आ चुके हैं और 2022 में उन्हें कई मौके मिलेंगे, जिनमें वो खुद को साबित कर टीम में अपनी जगह पक्की कर सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed