फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उमेश यादव ने लगाया विकेटों का शतक, अश्विन ने इस मामले में जहीर खान को पीछे छोड़ा

Fri, 15 Jun 2018 03:26 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 15 Jun 2018 03:26 PM IST
विज्ञापन
umesh yadav and ravichandran ashwin joins elite list of indian cricket bowlers
उमेश यादव

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के दूसरे दिन विशेष उपलब्धि हासिल की। यादव ने अफगानिस्तान के बल्लेबाज रहमत शाह (14) को एलबीडब्ल्यू आउट करके अपने टेस्ट करियर का 100वां विकेट लिया। तेज गेंदबाज ने शाह को बिलकुल स्टंप के सामने घेरा और प्लंब आउट किया।

umesh yadav and ravichandran ashwin joins elite list of indian cricket bowlers
उमेश यादव

उमेश यादव ने विकेटों का शतक तो पूरा किया ही, साथ ही साथ वह टीम इंडिया के 'वेरी-वेरी स्पेशल' क्लब में शामिल हो गए। यादव टेस्ट क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले टीम इंडिया के आठवें तेज गेंदबाज बने। वह इस क्लब में कपिल देव, जहीर खान, जवागल श्रीनाथ, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, कर्सन घावरी और इरफान पठान के साथ शामिल हुए।

umesh yadav and ravichandran ashwin joins elite list of indian cricket bowlers
जहीर खान - फोटो : BCCI

टीम इंडिया की तरफ से टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट महान कपिल देव के नाम दर्ज हैं। उन्होंने 131 टेस्ट में 434 विकेट चटकाए। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर जहीर खान हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 92 मैचों में 311 विकेट हासिल किए। 67 टेस्ट में 236 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर पूर्व स्पीडस्टर जवागल श्रीनाथ काबिज हैं। इशांत शर्मा चौथे नंबर पर मौजूद है और उनके विकेटों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। मोहम्मद शमी के 30 टेस्ट में 110 विकेट हैं और वह इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
umesh yadav and ravichandran ashwin joins elite list of indian cricket bowlers
उमेश यादव

कर्सन घावरी 39 टेस्ट में 109 विकेट के साथ छठे और इरफान पठान 29 मैचों में 100 विकेट के साथ सातवें स्थान पर काबिज हैं। उमेश यादव ने अपने टेस्ट करियर के 37वें टेस्ट में विकेटों का सैकड़ा पूरा किया और उम्मीद है कि वह इसी टेस्ट में पठान को पीछे छोड़ देंगे। 30 वर्षीय उमेश यादव की खासियत है कि वह दोनों तरफ स्विंग कराकर बल्लेबाज को परेशान करना जानते हैं।

विज्ञापन
umesh yadav and ravichandran ashwin joins elite list of indian cricket bowlers
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : BCCI

इसके साथ ही रविचंद्रन अश्विन ने भी एक खास उपलब्धि हासिल की। वह टीम इंडिया की तरफ से टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बन गए हैं। अश्विन के अब कुल 315 विकेट हो गए हैं। उन्होंने जहीर खान (311) को पीछे छोड़ा। टीम इंडिया की तरफ से सर्वाधिक टेस्ट विकेट अनिल कुंबले (619) के नाम दर्ज हैं। दूसरे नंबर पर कपिल देव (434), तीसरे पर हरभजन सिंह (417), चौथे पर अश्विन औैर पांचवें पर जहीर खान (311) काबिज हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed