फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ICC T20 Rankings: सूर्यकुमार से छिनी बादशाहत, यह खिलाड़ी उन्हें पछाड़कर बना नंबर एक टी20 बल्लेबाज, जानें

Wed, 26 Jun 2024 04:12 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 26 Jun 2024 04:12 PM IST
सार

इंग्लैंड के फिल सॉल्ट और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम तथा मोहम्मद रिजवान भी शीर्ष पांच में शामिल हैं। वेस्टइंडीज के जॉनसन चार्ल्स शीर्ष 10 में जगह बनाने वाले एकमात्र नए खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन
Travis Head becomes No. 1 T20 Batter displacing Suryakumar Yadav from top spot in ICC Rankings T20 World Cup
सूर्यकुमार यादव - फोटो : BCCI
ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड बुधवार को जारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की ताजा रैंकिंग में भारत के सूर्यकुमार यादव को पछाड़कर दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज बन गए। सूर्यकुमार यादव दिसंबर 2023 से शीर्ष पर थे। हेड ने मौजूदा टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन की बदौलत नंबर एक रैंकिंग हासिल की। हालांकि,ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर हो गया है।
Travis Head becomes No. 1 T20 Batter displacing Suryakumar Yadav from top spot in ICC Rankings T20 World Cup
ट्रेविस हेड - फोटो : ICC/T20 World Cup
हेड ने टूर्नामेंट में दो अर्धशतक की मदद से 255 रन बनाए जिसमें सुपर आठ मुकाबले में भारत के खिलाफ 76 रन की पारी भी शामिल है। हेड सूर्यकुमार (842 अंक) से दो अंक आगे हैं। सूर्यकुमार दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं, लेकिन उनके पास दोबारा नंबर एक रैंकिंग हासिल करने का मौका है क्योंकि भारत टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना चुका है और इस बल्लेबाज को और मौके मिलेंगे।
Travis Head becomes No. 1 T20 Batter displacing Suryakumar Yadav from top spot in ICC Rankings T20 World Cup
फिल सॉल्ट - फोटो : ICC/T20 World Cup
इंग्लैंड के फिल सॉल्ट और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम तथा मोहम्मद रिजवान भी शीर्ष पांच में शामिल हैं। वेस्टइंडीज के जॉनसन चार्ल्स शीर्ष 10 में जगह बनाने वाले एकमात्र नए खिलाड़ी हैं। उन्हें चार स्थान का फायदा हुआ है। अफगानिस्तान के स्टार बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज को भी पांच स्थान का फायदा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Travis Head becomes No. 1 T20 Batter displacing Suryakumar Yadav from top spot in ICC Rankings T20 World Cup
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI
भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ जसप्रीत बुमराह 44 स्थान की लंबी छलांग के साथ 24वें स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि स्पिनर कुलदीप यादव भी 20 स्थान के फायदे से 11वें पायदान पर हैं। स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल आठवें स्थान के साथ शीर्ष भारतीय गेंदबाज हैं।
विज्ञापन
Travis Head becomes No. 1 T20 Batter displacing Suryakumar Yadav from top spot in ICC Rankings T20 World Cup
आदिल राशिद - फोटो : ICC/ECB
इंग्लैंड के आदिल राशिद गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर हैं। अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन की बदौलत दूसरे स्थान हैं। जोश हेजलवुड तीन स्थान के फायदे से वानिंदु हसरंगा के बाद चौथे स्थान पर हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed