आईपीएल 2020 का आगाज यूएई में होने जा रहा है। कोरोना वायरस महामारी के चलते मार्च में शुरू होने वाली यह लीग सितंबर से खेली जाएगी। एक लंबे ब्रेक के बाद दर्शक एक बार फिर से मैदान में चौके-छक्के की आंधी देखेंगे। ताबड़तोड़ फॉर्मेट वाले इस खेल में जमकर रन बनते हैं। दुनिया के दिग्गज खिलाड़ियों का जमावड़ा देखने को मिलता है। कई नए खिलाड़ी इस लीग में अपने प्रदर्शन से स्टार बन जाते हैं। मगर इस लीग में खेलने वाले कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जो हर सीजन में अपनी टीम के लिए अहम साबित हुए हैं और जमकर रन बनाते हैं। आइए जानते हैं आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में...
IPL इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने वाले 10 बल्लेबाज, कोहली समेत तीन भारतीय सबसे आगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने आईपीएल में अभी तक कुल 177 मुकाबले खेले हैं। विराट ने इस दौरान 132 की स्ट्राइक रेट और 37.84 की औसत से सबसे ज्यादा 5412 रन बनाए हैं।
सुरेश रैना
चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना को मिस्टर आईपीएल भी कहा जाता है। सीएसके को हर बार चैंपियन बनाने में उनकी भूमिका अहम रही है। रैना ने अभी तक आईपीएल में कुल 193 मुकाबले खेले हैं और 137 की स्ट्राइक रेट और 33.34 की औसत से 5368 रन बनाए हैं।
रोहित शर्मा
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। आईपीएल के सफलतम कप्तानों में से एक रोहित शर्मा ने आईपीएल में कुल 188 मुकाबलों में 131 की स्ट्राइक रेट और 31.6 की औसत से 4898 रन बनाए हैं।
डेविड वॉर्नर
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान और विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने अब तक 126 आईपीएल मैच खेले हैं। वॉर्नर ने इन मुकाबलों में 43.17 की औसत और 142 की स्ट्राइक रेट से 4706 रन बनाए हैं।