फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने साधा विराट कोहली पर निशाना, कहा- हमारे तेज गेंदबाज आसानी से निपट लेंगे

Sun, 02 Dec 2018 12:54 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 02 Dec 2018 12:54 PM IST
विज्ञापन
tim paine feels australia's fast bowler will tackle virat kohli
virat kohli sad

ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान टिम पैन ने एडिलेड टेस्ट से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली पर निशाना साधा है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 6 दिसंबर से एडिलेड में पहला टेस्ट खेला जाएगा। पैन का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजी आक्रमण में इतना दम है जो भारतीय कप्तान कोहली को आसानी से परेशान कर सकते हैं।

tim paine feels australia's fast bowler will tackle virat kohli
tim paine

पैन ने कहा, 'मेरे ख्याल से हमारा तेज गेंदबाजी आक्रमण, अगर वह अपनी शैली के हिसाब से खेले तो निश्चित ही कोहली को परेशान करेंगे। कई बार जब हम बहुत भावुक हो जाते हैं तो अपना आपा खो बैठते हैं। इसलिए एक लकीर होना जरूरी है। ऐसा समय आया जब उन लोगों ने काफी डर बनाया। मगर हम अपने दिमाग का इस्तेमाल करेंगे और अपनी शैली के हिसाब से खेलकर बेहतर प्रदर्शन करेंगे।'

tim paine feels australia's fast bowler will tackle virat kohli
virat kohli

पैन ने कहा कि अगर जरूरत पड़ती है तो उनकी टीम कोहली पर शब्दों का बाण छोड़ने से नहीं कतराएगी, लेकिन वह अपने पल संभलकर चुनेगी। कंगारू कप्तान ने कहा, 'मैंने देखा है कि कोहली को इन चीजों में मजा आता है। हम इस बार उन पर शब्दों के बाण तभी छोड़ेंगे जब जरूरत होगी। मुझे लगता है कि अगर हम अच्छी गेंदबाजी करेंगे और उन्हें परेशान कर रहे होंगे तो फिर शब्द बोलने की जरूरत नहीं होगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
tim paine feels australia's fast bowler will tackle virat kohli
virat kohli records

पैन ने साथ ही कहा कि कोई एक खिलाड़ी अगर कोहली से प्रतिस्पर्धा करता है तो उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कहा, 'मेरे ख्याल से यह जरूरी है कि लड़के अपने मुताबिक खेलें जो उन्हें रास आए। अगर कोई एक खिलाड़ी विराट कोहली जैसे बल्लेबाज के साथ विवाद या प्रतिस्पर्धा करता है तो आप अपनी जिंदगी के लिए जाइए। मगर मुझे नहीं लगता कि इसकी जरूरत पड़ेगी।'

विज्ञापन
tim paine feels australia's fast bowler will tackle virat kohli
virat kohli

बता दें कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पहले ही कह चुके हैं कि वह आगे बढ़कर स्लेज नहीं करेंगे। मगर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने इसकी शुरुआत की तो वह बिलकुल पीछे नहीं रहेंगे और सामने से करारा जवाब देंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed