{"_id":"5c037eadbdec2241427bbb7b","slug":"murali-vijay-completed-his-century-in-one-over-against-cricket-australia-xi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वाह! ऑस्ट्रेलिया जाते ही आक्रामक हुए मुरली विजय, एक ही ओवर में पूरा किया शतक, देखें वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वाह! ऑस्ट्रेलिया जाते ही आक्रामक हुए मुरली विजय, एक ही ओवर में पूरा किया शतक, देखें वीडियो
Sun, 02 Dec 2018 12:11 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मुरली विजय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के बल्लेबाज मुरली विजय ने शनिवार को आक्रामक शतक जमाकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में ओपनिंग करने का अपना मजबूत दावा पेश किया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर चार दिवसीय अभ्यास मैच में भारतीय गेंदबाजों के संघर्ष के बाद विजय ने फैंस का भरपूर मनोरंजन किया।
2 of 5
मुरली विजय
34 वर्षीय बल्लेबाज ने 129 रन की सजीली पारी खेली, जिसमें 16 चौके और 5 छक्के शामिल हैं। एक ओवर ऐसा रहा, जिसमें मुरली विजय ने क्रिकेट फैंस का ध्यान पूरी तरह अपनी ओर आकर्षित किया। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने एक ही ओवर में शतक पूरा किया। भारतीय पारी के दौरान 39वें ओवर से पहले विजय 74 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए थे। जैक कार्डर के ओवर में उन्होंने 26 रन बनाए और शतक पूरा किया।
3 of 5
kl rahul
विजय ने जैक कार्डर द्वारा किए पारी के 39वें ओवर में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 26 रन बटोरे और अपना स्टाइलिश शतक पूरा किया। विजय को साथी ओपनर केएल राहुल का भी अच्छा साथ मिला, जिन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kl rahul murli vijay
विजय ने राहुल के बारे में बात करते हुए कहा, 'हम देश के एक ही कोने से आते हैं, इसलिए दोनों एक-दूसरे को बेहतर समझते हैं। राहुल के साथ बल्लेबाजी करने में मजा आता है। उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में हम इसी लय को बरकरार रखेंगे और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।'
विज्ञापन
5 of 5
मुरली विजय
- फोटो : BCCI
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट की तैयारियों के बारे में बात करते हुए विजय ने कहा, 'मुझे बैकफुट पर खेलना पसंद है। ऑस्ट्रेलिया ऐसी जगह है, जहां अच्छा उछाल मिलता है, इसलिए मैं अपने शॉट्स यहां खुलकर खेल सकता हूं।' भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट 6 दिसंबर से एडिलेड में शुरू होगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।