फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ: India batting coach Sitanshu Kotak praise on openers Sanju Samson and Abhishek Sharma

भारत बनाम न्यूजीलैंड: सैमसन और अभिषेक के निडर रवैये को कोटक ने सराहा, टीम प्रबंधन के फैसले का किया बचाव

Fri, 23 Oct 2026 02:10 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 23 Oct 2026 02:10 PM IST
सार

  • भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। भारत ने पहला मैच जीतकर सीरीज में बढ़त बना ली है।
  • भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जमकर सराहना की है।
  • सितांशु ने इसके साथ ही प्लेइंग-11 को लेकर टीम प्रबंधन के फैसले का बचाव किया है।

विज्ञापन
IND vs NZ: India batting coach Sitanshu Kotak praise on openers Sanju Samson and Abhishek Sharma
अभिषेक और सैमसन - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जमकर तारीफ करते हुए शुक्रवार को कहा कि ताकत, प्रतिभा और इरादे के अलावा इन दोनों खिलाड़ियों का अपने दिमाग पर भी जबरदस्त नियंत्रण है। कोटक ने कहा कि 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में शामिल करने की सोशल मीडिया पर चल रही मांग के बावजूद टीम प्रबंधन ने जिस तरह से सैमसन और अभिषेक का समर्थन किया उसके लिए उसकी सराहना की जानी चाहिए।
विज्ञापन
Trending Videos

वैभव को एशियाड के बाद नहीं मिला मौका
सूर्यवंशी को एशियाई खेलों के बाद खेलने का मौका नहीं मिला है, लेकिन ईशान किशन के चोटिल होने के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच से बाहर हो जाने के बाद अब उन्हें मौका मिल सकता है। कोटक ने कहा, इन तीनों सलामी बल्लेबाजों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। लोगों को समझना चाहिए कि टीम प्रबंधन के फैसले टीम के हित में होते हैं। लोगों की मर्जी के हिसाब से प्लेइंग-11 का चयन नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs NZ: India batting coach Sitanshu Kotak praise on openers Sanju Samson and Abhishek Sharma
सितांशु कोटक - फोटो : PTI
सैमसन की तारीफ में क्या बोले कोटक 
कोटक ने सैमसन की विशेष रूप से प्रशंसा की, जिन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा, संजू दमदार खिलाड़ी हैं। उन्होंने पहले मैच में जिस तरह से बल्लेबाजी की थी वह काबिले तारीफ है। हमारे सामने बड़ा लक्ष्य था। अगर आप कभी खुद को एक बल्लेबाज की जगह रखकर सोचें कि आपको पहले दो ओवरों में तीन या चार छक्के लगाने हैं, तो आपको भी आउट होने का डर लगेगा। अगर आप दो या तीन मैचों में जल्दी आउट हो जाते हैं तो आपको लगेगा कि आपको टीम से बाहर कर दिया जाएगा। लेकिन हमारे सलामी बल्लेबाजों ने अपनी इरादे दिखाए। उनका अपने दिमाग पर भी गजब का नियंत्रण है और वह निडर रवैया अपनाते हैं।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा। भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है। दूसरे टी20 में देखना दिलचस्प होगा कि भारत वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में मौका देता है या नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed