फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीमें, जो कोरोना वायरस के चलते दौरे को बीच में छोड़ लौट गईं

Sun, 29 Mar 2020 02:27 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 29 Mar 2020 02:27 PM IST
विज्ञापन
Three Teams Left Their Tours in Between due to Coronavirus
ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : ट्विटर

कोरोना वायरस की चपेट में पूरी दुनिया है। इस महामारी के कारण अर्थव्यवस्था, खेल और अन्य सभी चीजें प्रभावित हुई हैं। ओलंपिक को अगले साल के लिए टाल दिया गया है। भारत में आईपीएल के आयोजन पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। पूरी दुनिया में खेल की प्रतियोगिताएं कोरोना के चलते प्रभावित हुई हैं। खिलाड़ी आइसोलेशन में भेजे गए और कुछ के टेस्ट भी किए गए हैं। क्रिकेट टीमों के दौरे भी रद्द हुए हैं। कुछ टीमों के दौरे बीच में रुके और उन्हें वापस अपने देश लौटना पड़ा। आइए जानते हैं उन तीन टीमों के बारे में जो कोविड-19 की महामारी के चलते अपने विदेश दौरे को बीच में छोड़कर स्वदेश लौट गईं।

Three Teams Left Their Tours in Between due to Coronavirus
दक्षिण अफ्रीका - फोटो : social media

दक्षिण अफ्रीका (भारत दौरा बीच में छोड़ा)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वन-डे मैचों की सीरीज खेलनी थी। पहला मैच धर्मशाला में था जो बारिश के कारण धुल गया। इसके बाद अगला मैच लखनऊ और अंतिम मैच कोलकाता में था, लेकिन कोरोना वायरस की बढ़ती त्रासदी के बीच सीरीज रद्द हो गई और दक्षिण अफ़्रीकी टीम वापस अपने देश लौट गई। खिलाड़ियों को आइसोलेशन में भी भेजा गया।

Three Teams Left Their Tours in Between due to Coronavirus
england cricket team

इंग्लैंड (श्रीलंका दौरा छोड़ा)

श्रीलंका दौरे पर इंग्लैंड की टीम को दो टेस्ट मैच खेलने थे। इससे पहले यह टीम अभ्यास मैच खेल रही थी। कोरोना का कहर बढ़ने की वजह से इंग्लैंड ने अभ्यास मैच बीच में ही छोड़ दिया और यह दौरा भी छोड़कर अपने देश वापस चली गई। किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेते हुए इंग्लैंड ने जल्दी यह निर्णय लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Three Teams Left Their Tours in Between due to Coronavirus
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

न्यूजीलैंड (ऑस्ट्रेलिया दौरा बीच में छोड़ा)

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर न्यूजीलैंड ने तीन वन-डे मैचों की सीरीज का पहला मैच खेल लिया था। यह मुकाबला बिना दर्शकों के ही खेला गया था। दूसरे मैच से पहले कोरोना वायरस का बढ़ते संक्रमण को देखकर न्यूजीलैंड क्रिकेट ने दौरा बीच में छोड़ टीम को स्वदेश बुलाने का फैसला किया। इस तरह कीवी टीम भी बीच में वापस चली गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed