फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाकाहारी हैं ये चार भारतीय क्रिकेटर, बल्ले से निकले शॉट्स में दिखती है अद्भुत ताकत

Sun, 13 Dec 2020 09:42 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 13 Dec 2020 09:42 AM IST
विज्ञापन
These four Indian cricketers are vegetarian, amazing strength
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

क्रिकेटरों के लिए फिट होना एक बड़ी चुनौती है। इस चुनौती से पार पाने के लिए खिलाड़ी अपने फिटनेट पर खूब ध्यान देते हैं और इसको लेकर काफी सचेत भी रहते हैं। खासकर खान-पान को लेकर क्रिकेटर्स काफी सजग रहते हैं। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं वो चार भारतीय क्रिकेटरों के बारे में जो शाकाहारी हैं...  

These four Indian cricketers are vegetarian, amazing strength
एमएस धोनी - फोटो : social media

महेंद्र सिंह धोनी
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शाकाहारी भोजन करते हैं। भारत को आईसीसी की तीन बड़ी ट्रॉफी जिताने वाले धोनी मांसाहारी भोजन का त्याग कर चुके हैं। वह शाकाहारी भोजन ही खाना पसंद करते हैं। धोनी को गाय का दूध पीना बहुत पसंद है। रात में धोनी ज्यादा भारी खाना नहीं खाते। वह 2-3 चपाती, हरी सब्जियों का सलाद और फल खाते हैं। मैच के दौरान कैप्टन कूल खुद को कूल रखने के लिए टिन ड्रिंक्स और फ्रेश ज्यूस लेते हैं, इस दौरान सोडा और सॉफ्ट ड्रिंक से बचते हैं। बता दें कि धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया आईसीसी वर्ल्ड टी-20 (2007), क्रिकेट वर्ल्ड कप (2011) और आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी (2013) का खिताब जीत चुकी है।

These four Indian cricketers are vegetarian, amazing strength
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : ट्विटर

वीरेंद्र सहवाग 
वीरेंद्र सहवाग टीम इंडिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज माने जाते थे। उन्हें मांसाहारी भोजन से नफरत है। सहवाग भी शुद्ध शाकाहारी भोजन ही खाना ही पसंद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
These four Indian cricketers are vegetarian, amazing strength
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर @BCCI

विराट कोहली
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली हमेशा से ही अपनी फिटनेस पर ध्यान देते आ रहे हैं। विराट कोहली भी शाकाहारी भोजन ही पसंद करते हैं। कभी जमकर जंक फूड और मांस-मछली खाने वाले विराट अब वेगन डाइट फॉलो करते हैं। यह पूरी तरह से प्लान बेस्ड डाइट होता है, जिसमें सब्जियां, फ्रूट्स, बीन्स, ग्रेन्स, दालें, नट्स, सीड्स, टोफू, प्लांट बेस्ड ऑइल जैसी चीजें खाई जाती हैं, लेकिन डेयरी प्रोडक्ट्स और अंडा शामिल नहीं होता।

विज्ञापन
These four Indian cricketers are vegetarian, amazing strength
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर

रोहित शर्मा 
टीम इंडिया के 'हिटमैन' माने जाने वाले रोहित शर्मा भी शुद्ध शाकाहारी भोजन ही खाना पसंद करते हैं। उन्होंने आज तक कभी मांसाहारी भोजन नहीं किया है। उन्हें मीट से एलर्जी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed