फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: पुरानी फ्रैंचाइजियों को हो रहा मलाल, नई टीम में ये खिलाड़ी कर रहे बवाल

Mon, 09 Nov 2020 06:28 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 09 Nov 2020 06:28 PM IST
विज्ञापन
These are the released players in ipl 2020, who perform well comparatively previous seasons
आईपीएल 2020 - फोटो : ANI

आईपीएल 2020 का खिताबी मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला 10 नवंबर को दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। आईपीएल के 13वें सीजन रिलीज होकर आए कुछ खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देख पुराने फ्रेंचाइजियों को अफसोस तो जरूर हो रहा होगा। ऐसे में आइए जानते हैं रिलीज होकर आए इन पांच खिलाड़ियों के बारे में, जिन्होंने आईपीएल 2020 में शानदार प्रदर्शन किया...


 

These are the released players in ipl 2020, who perform well comparatively previous seasons
आर अश्विन - फोटो : Social media

आर अश्विन (पंजाब से दिल्ली)
रविचंद्रन अश्विन पिछले सीजन में किंग्स इलेवन टीम की कमान संभाल रहे थे। टीम ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई और अश्विन भी उतने सफल नहीं रहे। साल 2019 में उन्होंने 14 मैचों में 15 विकेट चटकाए थे। मगर आईपीएल 2020  में अश्निन ने अभी तक 14 मैचों 13 विकेट अपने नाम किए हैं। 
 

These are the released players in ipl 2020, who perform well comparatively previous seasons
मार्कस स्टोइनिस - फोटो : twitter@IPL

मार्कस स्टोइनिस (बैंगलोर से दिल्ली)
मार्कस स्टोइनिस ने दिल्ली के लिए बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन किया है। बल्लेबाजी में उन्होंने 16 मैचों में तीन अर्धशतकों की मदद से 352 रन बनाए, जबकि गेंदबाजी में उन्होंने 16 विकेट अपने नाम किए। वहीं, पिछले साल उन्होंने आरसीबी की तरफ से 10 मैचों में 211 रन बनाए थे, जबकि गेंदबाजी में केवल दो विकेट लिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
These are the released players in ipl 2020, who perform well comparatively previous seasons
सैम करन - फोटो : twitter

सैम करन (पंजाब से चेन्नई)
पंजाब के लिए सैम करन पिछले सीजन में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, लेकिन आईपीएल के 13वें सीजन में करन ने 14 मैचों में 13 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा उन्होंने बल्लेबाजी में एक अर्धशतक के साथ 186 रन बनाए। वहीं, पंजाब के लिए करन नौ मैचों में 10 विकेट लिए थे। 

विज्ञापन
These are the released players in ipl 2020, who perform well comparatively previous seasons
ट्रेंट बोल्ट - फोटो : twitter@IPL

ट्रेंट बोल्ट (दिल्ली से मुंबई)
दिल्ली से रिलीज होकर मुंबई आए ट्रेंट बोल्ट दूसरे टीमों के लिए खतरनाक साबित हो रहे हैं। बोल्ट ने आईपीएल 2020 में अभी तक 14 मैचों में कुल 22 विकेट अपने नाम किए हैं। 2019 में उन्हें केवल पांच मैच खेलने का मौका मिला था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed