बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्कार शर्मा आज अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं अनुष्का के पति विराट कोहली के नेतृत्व वाली आरसीबी का मुकाबला आज मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगा। ऐसे में कप्तान विराट इस मुकाबले को अपने नाम कर पत्नी अनुष्का को यह जीत उनके बर्थडे पर भेंट करना चाहेंगे।
सबसे हॉट टॉपिक में शुमार 'विरुष्का' का प्यार, एक-दूसरे पर फ्लाइंग किस से कई बार कर चुके हैं बौछार
वहीं द. अफ्रीका के खिलाफ फरवरी में जहां अनुष्का ने वन-डे में टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद अपने पति की ट्विटर पर तारीफ की थी। विराट कोहली की तस्वीर पर उन्होंने लिखा था 'व्हॉट ए बॉय'
द. अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 150 रन का आंकड़ा छूने के बाद विराट ने अपने गले में लकी लॉकेट के रूप में मौजूद वेडिंग रिंग को चूमा था।
आईपीएल सीजन-11 में अनुष्का आरसीबी को सपोर्ट करने के लिए कई बार स्टेडियम में आई हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ विराट के शानदार अर्धशतक पर उन्होंने भरे स्टेडियम में उन्हें फ्लाइंग किस किया था।
इतना ही नहीं इस मैच में विराट कोहली ने केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक का जबर्दस्त कैच पकड़ा था, जिसके बाद अनुष्का हैरत भरा रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
That spectacular catch by @imVkohli & @AnushkaSharma 's reaction 😍💕💕😘👌#Virushka #ViratKohli #AnushkaSharma #RCBvKKR pic.twitter.com/zQX73jSinC