{"_id":"59990a584f1c1bea5b8b45f0","slug":"tharanga-believes-beating-india-in-champions-trophy-gives-us-confidence","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका के नए कप्तान थरंगा ने पहले वन-डे से पूर्व टीम इंडिया को दी कड़ी चेतावनी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रीलंका के नए कप्तान थरंगा ने पहले वन-डे से पूर्व टीम इंडिया को दी कड़ी चेतावनी
Sun, 20 Aug 2017 09:34 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Sun, 20 Aug 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
उपुल थरंगा
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रीलंका के नए वन-डे कप्तान उपुल थरंगा ने स्वीकार किया है कि टीम का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से अच्छा नहीं रहा है, लेकिन उन्होंने उम्मीद जताई है कि भारत के खिलाफ रविवार से शुरू हो रही वन-डे सीरीज में उनकी टीम बढ़िया प्रदर्शन करेगी। श्रीलंका को अपने घर में ही टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप झेलना पड़ा। थरंगा का मानना है कि चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया को हराने से श्रीलंका के हौसले बुलंद है और वो अपनी टीम में निरंतरता लाना चाहते हैं।
2 of 5
विराट कोहली और उपुल थरंगा
- फोटो : icc
श्रीलंका ने टीम इंडिया के खिलाफ द ओवल में संयुक्त रूप से अपने सबसे बड़े लक्ष्य का सफल पीछा किया था। तब लंका ने भारत के खिलाफ तीन विकेट खोकर 322 रन का लक्ष्य हासिल किया था। थरंगा उस मैच में नहीं खेले थे, क्योंकि धीमी ओवर गति के कारण उन्हें निलंबित कर दिया गया था।
3 of 5
उपुल थरंगा
- फोटो : ESPN
थरंगा ने मैच से पूर्व कहा, 'हमने चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को हराया था, जो हमारे लिए सकारात्मक है। हम किसी भी टीम को हराने का दम रखते हैं। एक कप्तान के रूप में मैं यह कह सकता हूं कि हमें निरंतर रहने की जरुरत है। हम पिछले दशक में सफल रहे। मगर पिछले 18-20 महीनों में हमारा प्रदर्शन स्तर का नहीं रहा है। हमें अधिक निरंतर रहने की जरुरत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
उपुल थरंगा
- फोटो : ESPN
थरंगा ने कहा कि वो पहले वन-डे में दो तेज गेंदबाजों के साथ मैदान संभालेंगे जबकि पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज कुछ ओवर करके गेंदबाजी विभाग में संतुलन पैदा करेंगे। ऑलराउंडर ने चैंपियंस ट्रॉफी में वापसी करने के बाद से गेंदबाजी नहीं की, लेकिन अब वो गेंदबाजी करने के लिए तैयार हैं। थरंगा ने कहा, 'हम दो तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरेंगे और मैथ्यूज भी कुछ ओवर गेंदबाजी करेंगे। उनके गेंदबाजी करने से हमारा गेंदबाजी विभाग संतुलित बनेगा।'
विज्ञापन
5 of 5
उपुल थरंगा
- फोटो : ESPN
थरंगा को पहली बार नियमित कप्तानी की जिम्मेदारी मिली है। इससे पहले उन्होंने 14 वन-डे और 5 टी20 इंटरनेशनल मैचों में टीम का नेतृत्व किया है, लेकिन तब उन्होंने कार्यवाहक कप्तान की भूमिका अदा की।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।