{"_id":"5de4f0578ebc3e54a75cc394","slug":"team-indias-cricketer-manish-pandey-and-actress-ashrita-shetty-get-marriage-pics-out","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिससे लगाया था दिल, उसी से रचाई शादी, एक दूसरे के हुए मनीष पांडे और अश्रिता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जिससे लगाया था दिल, उसी से रचाई शादी, एक दूसरे के हुए मनीष पांडे और अश्रिता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 02 Dec 2019 04:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मनीष पांडे,अश्रिता शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जिससे लगाया था दिल, उसी से रचाई शादी...जी हां, टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज मनीष पांडे सोमवार को साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस अश्रिता शेट्टी के साथ शादी के बंधन में बंध गए। शादी की तस्वीर मनीष ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
2 of 5
मनीष पांडे,अश्रिता शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
मनीष और अश्रिता शेट्टी दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। दोनों की जोड़ी क्रिकेट व मनोरंजन जगत की नई जोड़ी बन गई है। इससे पहले अनुष्का शर्मा-विराट कोहली, युवराज सिंह-हेजल कीच, जहीर खान-सागरिका घाटगे, हरभजन सिंह-गीता बसरा, मोहम्मद अजहरुद्दीन-संगीता बिजलानी जैसी स्टार जोड़ी ने एक दूसरे को अपना हमसफर बनाया है।ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं अश्रिता शेट्टी, जिस संग मनीष ने रचाई शादी...?
3 of 5
अश्रिता शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
16 जुलाई 1993 को जन्मीं अश्रिता ने 2010 में ब्यूटी कॉन्टेस्ट 'क्लीन एंड क्लियर फ्रेश फेस' जीतने के बाद तेलिकेडा बोल्ली नामक एक कॉमेडी टुलू फिल्म के साथ एक एक्ट्रेस के रूप में अपनी करियर की शुरुआत की। तेलिकेडा बोली साल 2012 में रिलीज हुई, लेकिन ज्यादा सुर्खियां नहीं बटोर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ashrita Shetty
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद अश्रिता को उदयम एनएच 4 में अभिनेता सिद्धार्थ के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए देखा गया। एनएच 4 एक तमिल रोमांटिक थ्रिलर फिल्म थी, जो साल 2013 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन मणिमारन ने किया था। उदयम एनएच 4 बतौर एक्ट्रेस अश्रिता के फिल्मी करियर का टर्निंग प्वाइंट था। लोकप्रिय फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और फिल्म निर्माता वेत्रिमारन द्वारा लिखित इस फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों ने भी खूब सराहा।
विज्ञापन
5 of 5
मनीष पांडे और अश्रिता शेट्टी
- फोटो : ट्विटर
वहीं, मनीष पांडे की गिनती स्टार बल्लेबाजों में होती है। वह कर्नाटक की ओर से शानदार खेलते हुए टीम इंडिया में जगह बनाई है। मनीष पहले भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंने आईपीएल में शतक जड़ा था। मनीष पांडे की कप्तानी में कर्नाटक ने गत रविवार को सैयद मुश्ताक अली ट्ऱॉफी अपने नाम किया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।