फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सौरव गांगुली इस वजह से हैं विराट 'ब्रिगेड' से खफा, अब भारतीय टीम को दिया बड़ा लक्ष्य

Mon, 02 Dec 2019 03:53 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 02 Dec 2019 03:53 PM IST
विज्ञापन
sourav Ganguly on virat kohli led Indian team: If you get to the semis, you need to go past it
गांगुली और विराट - फोटो : सोशल मीडिया

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि भारतीय टीम ने भले ही विराट कोहली की कप्तानी में विश्व क्रिकेट में अपना दबदबा बनाया हो, लेकिन वह 2013 के बाद आईसीसी टूर्नामेंट जीतने में नाकाम रही है। पूर्व कप्तान का मानना है कि यह एक मानसिक चीज है और इससे पार पाने के लिए सही राह खोजने की जरूरत है। 


 

sourav Ganguly on virat kohli led Indian team: If you get to the semis, you need to go past it
सौरव गांगुली - फोटो : ट्विटर

पूर्व भारतीय कप्तान गांगुली ने कहा, 'अच्छी टीम होने के बावजूद भी भारतीय टीम पिछले दो-तीन टूर्नामेंट में वे सेमीफाइनल में हार चुके हैं। मुझे नहीं लगता कि खिलाड़ियों को छोड़कर कोई भी कुछ भी कर सकता है। यह एक मानसिक बात है। यदि आप सेमीफाइनल में पहुंचते हैं, तो आपको इसे हासिल करने की जरुरत है।'

sourav Ganguly on virat kohli led Indian team: If you get to the semis, you need to go past it
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे कहा, 'मुझे यकीन है कि विराट, रोहित और अन्य खिलाड़ी इस पर गौर करेंगे। हम उनका केवल समर्थन कर सकते हैं। अपने खेल के दिनों में, मैं बल्लेबाजी कर सकता था और भारत को फाइनल में पहुंचा सकता था। लेकिन हममें से कोई भी अब ऐसा नहीं कर सकता। हम केवल मदद कर सकते हैं। हम उन्हें वह दे सकते हैं जो वे चाहते हैं - उन्हें सुविधाएं दे सकते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
sourav Ganguly on virat kohli led Indian team: If you get to the semis, you need to go past it
गांगुली-द्रविड़ - फोटो : social media

इसके अलावा गांगुली ने अंडर-19 टीम के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा अगले साल 12 जनवरी से दक्षिण अफ्रीका में होने वाला है। उन्होंने कहा, 'हमने आखिरी अंडर -19 विश्व कप जीता। गांगुली ने कहा, राहुल द्रविड़, पारस मंब्रे और अन्य स्टाफ के तहत हम दक्षिण अफ्रीका में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed