फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोहम्मद शमी के लिए दुआ कर रही टीम इंडिया, सभी परेशानियों से मुक्त होकर जल्द करें वापसी

Tue, 12 Jun 2018 01:20 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 12 Jun 2018 01:20 PM IST
विज्ञापन
team india wants mohammed Shami fit before tour of England
मोहम्मद शमी

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले ऐतिहासिक टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस टेस्ट से बाहर हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक मोहम्मद शमी 'यो-यो' टेस्ट पास नहीं कर पाए। अब उनके स्थान पर दिल्ली के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को टीम में शामिल किया गया है।

team india wants mohammed Shami fit before tour of England
mohammed shami

हालांकि इस 28 वर्षीय गेंदबाज की टीम को कितनी जरूरत है यह उनके गैर मौजूदगी में साफ झलकने लगा है। अफगानिस्तान के खिलाफ 14 तारीख से शुरू होने जा रहे ऐतिहासिक टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया की तरफ से शमी को लेकर बड़ा बयान सामने आया है।

team india wants mohammed Shami fit before tour of England
मोहम्मद शमी

दरअसल टीम के गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली है कि टीम इंडिया चाहती हैं कि शमी जल्द से जल्द फिट होकर टीम में वापसी करें। अफगानिस्तान के बाद भारत को इंग्लैंड के दौरे पर रवाना होना है। ऐसे में टीम को अपने सबसे अनुभवी गेंदबाज की जरूरत है और सब चाहते हैं कि शमी जल्द शारीरिक और मानसिक रूप से फिट होकर टीम में वापसी करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
team india wants mohammed Shami fit before tour of England
mohammed shami and hasin jahan

हालांकि पिछले तीन महीनों से पत्नी हसीन जहां के आरोपों से घिरे मोहम्मद शमी के लिए यह करना आसान नहीं होगा। पत्नी के आरोपों का सामना कर रहे शमी के लिए आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए भी खेलना मुश्किल हो गया था। इस सीजन में मैदान पर शमी की खराब फिटनेस को सभी ने देखा था।

विज्ञापन
team india wants mohammed Shami fit before tour of England
एमएस धोनी और मोहम्मद शमी

ऐसे में टीम इंडिया के सूत्रों का कहना है कि अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट के दौरान शमी आराम करें और खुद को लय में लाने के लिए अपना प्रयास जारी रखें। टीम इंडिया का मैनेजमेंट शमी के साथ है और वह उन्हें हर संभव मदद देने को तैयार हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed