फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Team India Arrives in New Zealand for Six-Week Tour, T20I Series to Begin on October 22

छह हफ्ते के लंबा दौरा: न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, 22 अक्तूबर से होगा टी20 सीरीज का आगाज, देखें तस्वीरें

Tue, 20 Oct 2026 01:31 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 20 Oct 2026 01:31 PM IST
सार

भारतीय टीम छह हफ्ते के न्यूजीलैंड दौरे के लिए क्राइस्टचर्च पहुंच गई है। दौरे की शुरुआत 22 अक्टूबर से पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से होगी। इसके बाद पांच वनडे और दो टेस्ट खेले जाएंगे। वनडे सीरीज विश्व कप 2027 की तैयारी, जबकि टेस्ट सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से अहम होगी।

विज्ञापन
Team India Arrives in New Zealand for Six-Week Tour, T20I Series to Begin on October 22
गंभीर, भुवनेश्वर और वैभव - फोटो : IANS

विस्तार

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का पहला जत्था यहां पहुंच चुका है। टीम अपने व्यस्त कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवार को खेले जाने वाले पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले से करेगी। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने भारतीय दल की तस्वीरें साझा कीं, जिसमें कोच गौतम गंभीर, भुवनेश्वर कुमार, नीतीश कुमार रेड्डी, वरुण चक्रवर्ती, नमन धीर, वैभव सूर्यवंशी, फास्ट बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल और सपोर्ट स्टाफ के सदस्य शामिल हैं। इन सभी के क्राइस्टचर्च एयरपोर्ट पहुंचने के साथ ही इस दौरे की शुरुआत हो गई है, जिसमें दोनों टीमें 1 दिसंबर तक तीनों फॉर्मेट में एक-दूसरे का सामना करेंगी।
विज्ञापन


भारत के इस दौरे के कार्यक्रम में पांच टी20 इंटरनेशल, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच शामिल हैं। दौरे की शुरुआत सबसे छोटे फॉर्मेट (टी20) से होगी, इसके बाद 50 ओवर की सीरीज खेली जाएगी और अंत में टेस्ट मैच होंगे। टी20 इंटरनेशनल सीरीज 22 अक्तूबर से एक नवंबर तक चलेगी, जिसके मैच क्राइस्टचर्च, वेलिंगटन, ऑकलैंड और हैमिल्टन में खेले जाएंगे। इसके बाद चार से 15 नवंबर तक पांच मैचों की वनडे सीरीज होगी। फिर दोनों टीमें टेस्ट मैचों के लिए आमने-सामने होंगी - पहला टेस्ट 19 से 23 नवंबर तक वेलिंगटन में और दूसरा टेस्ट 27 नवंबर से एक दिसंबर तक क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरे के जरिए भारत के सामने कई लक्ष्य हैं। वनडे सीरीज आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2027 की तैयारी के लिए काफी अहम होगी, जबकि टेस्ट मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की भारत की कोशिशों के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण हैं। भारत ने तीनों फॉर्मेट के लिए खिलाड़ियों का एक बड़ा दल तैयार किया है, जिसमें कप्तानी की जिम्मेदारी शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के बीच बांटी गई है। गिल पहले 3 वनडे और टेस्ट टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि अय्यर टी20 इंटरनेशनल टीम की कमान संभालेंगे और आखिरी 2 वनडे मैचों में भी कप्तान होंगे।

टीम के चयन से उभरते हुए खिलाड़ियों को भी मौका मिला है। विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र और तेज गेंदबाज यश ठाकुर को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है, जो आखिरी 2 मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा, आकाश दीप और अंशुल कंबोज की भी टेस्ट टीम में वापसी हुई है। भारत के लिए यह दौरा महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed