{"_id":"5b4d71c74f1c1b42748b52e2","slug":"team-india-probable-playing-eleven-against-england-in-final-one-day-match","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड के खिलाफ 7 साल पुराने इस रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेगी टीम इंडिया, देखें संभावित प्लेइंग XI","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लैंड के खिलाफ 7 साल पुराने इस रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेगी टीम इंडिया, देखें संभावित प्लेइंग XI
Tue, 17 Jul 2018 10:27 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 17 Jul 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
team india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया और मेजबान इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वन-डे सीरीज 1-1 से बराबर होने के बाद अब बेहद निर्णायक मुकाम पर पहुंच गई है। अब दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला आज लीड्स में शाम साढ़े चार बजे से खेला जाएगा।
तीसरा व अंतिम मैच जीतने वाली टीम का वन-डे सीरीज पर कब्जा होगा। बता दें कि पिछले सात सालों से टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ कोई वन-डे सीरीज नहीं गंवाई है। ऐसे में विराट ब्रिगेड हर हालत में इस रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेगी। आइए मैच से पहले जानते हैं कि किन 11 खिलाड़ियों के साथ टीम इंडिया आज मैदान पर उतर सकती है।
ओपनर्स
2 of 5
ROHIT DHAWAN
पहले और दूसरे वन-डे की तरह फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया अपने दो सबसे विश्वसनीय ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन और रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज कर सकती है। इस सीरीज में अब तक रोहित शर्मा ने काफी प्रभावित किय है, लेकिन पिछले मैच में वह सस्ते में सिमट गए थे। वहीं शिखर धवन से टीम को एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी।
मिडिल ऑर्डर
3 of 5
virat and dhoni
इसके अलावा टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली हमेशा की तरह अपने फेवरेट पोजिशन नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं। जबकि विराट कोहली के बाद पिछले मैच में शून्य के स्कोर पर आउट होने वाले केएल राहुल को भेजा जा सकता है।
कोहली-राहुल के बाद मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी सुरेश रैना, विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी और हार्दिक पांड्या के ऊपर होगी। रैना ने पिछले मैच एक अच्छी पारी जरूर खेली थी, लेकिन वह टीम के लिए मैच विनिंग पारी खेलने से चूक गए थे। ऐसा भी माना जा रहा है फाइनल मैच में रैना की जगह दिनेश कार्तिक को मौका दिया जा सकता है। वहीं बल्लेबाजी में आज टीम को अपने सबसे अनुभवी खिलाड़ी एमएस धोनी की भी काफी जरूरत पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पिन डिपार्टमेंट
4 of 5
`कुलदीप यादव
टीम के स्पिन डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी दो युवा गेंदबाज कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को सौंपी जा सकती है। पिछले मैच में कुलदीप ने इंग्लिश टीम को शुरुआत तीन झटके देकर हिला दिया था। आज भी उनसे एक बेहतरीन स्पैल की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
पेस डिपार्टमेंट
5 of 5
bhuvi umesh
इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे वन-डे मैच में सिद्धार्थ कौल बुरी तरह फ्लॉप हुए थे। ऐसे में टीम अपने सबसे अनुभवी स्विंग गेंदबाज भुवनेशव कुमार पर भरोसा दिखा सकती है। मैदान पर भुवी उमेश यादव के साथ फास्ट बॉलिंग अटैक की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।