प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिदनापुर में आयोजित किसान कल्याण रैली में पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि मां, माटी और मानुष की बात करने वालों का सिंडिकेट चेहरा सामने आ गया है। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर लोकतंत्र का गला घोटने का आरोप लगाया। साथ ही पीएम ने किसान कल्याण रैली से पहले मिदनापुर समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में लगाए गए ममता के पोस्टरों पर भी चुटकी ली।
{"_id":"5b4c8f9c4f1c1b49748b520f","slug":"nothing-can-happen-in-west-bengal-without-permission-of-this-syndicate-says-pm-modi-in-midnapore","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरेंः मिदनापुर में ममता पर बरसे पीएम, कहा- मां, माटी, मानुष वालों का सिंडिकेट चेहरा आया सामने ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
तस्वीरेंः मिदनापुर में ममता पर बरसे पीएम, कहा- मां, माटी, मानुष वालों का सिंडिकेट चेहरा आया सामने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Updated Mon, 16 Jul 2018 05:59 PM IST
विज्ञापन
pm modi in midnapore
pm modi in midnapore
मोदी ने कहा कि ममता सरकार में सिंडिकेट लोगों को लूट रहा है। जबरन वसूली कर रहा है। किसानों का हक छीन रहा है। सिंडिकेट की मर्जी के बिना पश्चिम बंगाल में कुछ भी करना कठिन है। राज्य में वोट बैंक की राजनीति करने, सत्ता में बने रहने और राजनीतिक विरोधियों की हत्या करने के लिए सिंडिकेट का इस्तेमाल किया जा रहा है।
pm modi in midnapore
पीएम ने कहा कि ममता सरकार डर के शासन पर भरोसा करती है। लोकतंत्र में उसका भरोसा नहीं है। वह चुनावी प्रक्रिया में भरोसा नहीं करती। तृणमूल को सत्ता की भूख का खामियाजा भुगतना होगा। हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट बंगाल के पंचायत चुनावों की खोज-खबर ले रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस का शासन वामदलों से भी खराब है। ममता सरकार की तुष्टिकरण की नीति के चलते राज्य में दुर्गा पूजा भी खतरे में है। जल्द ही बंगाल के लोग इसका जवाब देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
pm modi in midnapore
प्रधानमंत्री ने कहा कि ममता बनर्जी ने पूरे राज्य में अपने पोस्टरों और बैनरों के जरिये हाथ जोड़कर मेरा स्वागत किया है। इससे मैं अभिभूत हूं और उनको धन्यवाद देता हूं। राजग सरकार ने किसानों के हित में इतना बेहतर काम किया है कि तृणमूल कांग्रेस भी हाथ जोड़कर अभिनंदन कर रही है। तृणमूल कांग्रेस के शासन में न तो गरीबों का विकास हुआ और न ही युवाओं को रोजगार मिला। भाजपा का कहना है कि तृणमूल कांग्रेस ने ये पोस्टर इसलिए लगवाए थे, ताकि ज्यादा लोग रैली में न पहुंच पाएं। केंद्र की राजग सरकार किसानों की सरकार है।
विज्ञापन
पीएम ने कहा कि केंद्र की राजग सरकार आपकी सरकार है। यह किसानों की सरकार है। सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में काम कर रही है। सरकार चाहती है कि किसान आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करें। साथ ही उम्मीद जताई कि राज्य सरकार किसानों के लिए आधारभूत ढांचा तैयार करने की दिशा में जरूरी कदम उठाएगी।