टीम इंडिया ने अपने वेस्टइंडीज दौरे की शुरुआत जीत के साथ की है। पहले टी-20 में उसने मेजबान को चार विकेट से मात दी। सीरीज का दूसरा मैच आज खेला जाएगा। पहले टी-20 मुकाबले में नवदीप सैनी को मौका मिला और सैनी ने गजब की गेंदबाजी करते हुए इतिहास रच दिया।
किसे मिलेगा मौका और किसकी होगी छुट्टी, वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
ओपनर्स
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन पहले टी-20 मुकाबले में असफल रहे और मात्र एक रन ही बना पाए। आज के मैच में उनसे उम्मीद होगी को टीम को बेहतर शुरुआत दिलाए। दूसरे टी-20 में भी धवन और रोहित शर्मा की जोड़ी ओपनिंग की कमान संभालेगी।
रोहित शर्मा को कल के मैच में शुरुआत मिली, लेकिन वह अपनी पारी को बड़ी पारी में बदल नहीं पाए। रोहित ने 24 बनाए, आज खेले जाने वाले मैच में टीम मैनेजमेंट चाहेगी कि धवन और रोहित टीम को एक मजबूत शुरुआत दिलाएं।
मिडिल ऑर्डर
कप्तान विराट कोहली नंबर मध्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। सीरीज के पहले मुकाबले में विराट ने 29 गेंदों में 19 रन बनाए थे। नंबर चार पर केएल राहुल को मौका नहीं मिला था। ऋषभ पंत नंबर चार पर उतरे थे और गोल्डन डक का शिकार होकर वापस लौट गए।
आज टीम उनसे उम्मीद करेगी कि वह जिम्मेदारी के साथ खेले। इसके अलावा युवा बल्लेबाज मनीष पांडेय पर भी मिडिल ऑर्डर को संभालने का दारोमदार होगा। पांडेय पहले मैच में केवल 19 रन बना पाए थे।
विकेटकीपर
विकेटकीपर के रूप में ऋषभ पंत ही नजर आएंगे। पंत को काफी मौके मिले हैं, लेकिन अभी तक वह खुद को साबित करने में असफल रहे हैं। पहले मैच में भी वह शून्य पर आउट हो गए।
ऑलराउंडर
ऑलराउंडर की भूमिका में क्रुणाल पांड्या को एक बार फिर से मौका मिल सकता है। क्रुणाल भी पहले मैच में अपनी बल्लेबाजी से कुछ खास नहीं कर सके। वह 14 रन बनाए, हालांकि उन्हें एक विकेट जरूर मिला। उनके साथ अनुभवी रवींद्र जडेजा भी ऑलराउंडर के तौर पर नजर आएंगे। जडेजा ने कल के मैच में 10 रन बनाए और टीम को जीताकर नाबाद लौटे।