फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया को दूसरे वन-डे में हार से लगा करारा झटका, नंबर-1 बनने का सपना टूटा

Sun, 15 Jul 2018 07:23 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 15 Jul 2018 07:23 AM IST
विज्ञापन
team india lost hopes of becoming number one in icc odi team rankings
विराट कोहली

'विराट ब्रिगेड' को शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वन-डे में 86 रन की करारी शिकस्त से जोरदार झटका लगा है। इस हार के साथ ही टीम इंडिया के आईसीसी वन-डे टीम रैंकिंग में नंबर-1 बनने का सपना चकनाचूर हो गया है। 'मेन इन ब्लू' के पास इंग्लैंड को मात देकर नंबर-1 बनने का शानदार मौका था, लेकिन शनिवार को इस पर रोक लग गई। अगली स्लाइड में जानिए कैसे हुआ सपना चकनाचूर।

team india lost hopes of becoming number one in icc odi team rankings
टीम इंडिया - फोटो : BCCI

टीम इंडिया फिलहाल आईसीसी वन-डे टीम रैंकिंग में 123 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है। अगर वह इंग्लैंड का मौजूदा तीन मैचों की वन-डे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करती तो उसके 124 अंक हो जाते और वह इंग्लैंड को खिसकाकर नंबर-1 बन जाती। मगर एक हार से इंग्लैंड ने अपनी पोजीशन सुरक्षित कर ली है।

team india lost hopes of becoming number one in icc odi team rankings
टीम इंडिया

अब अगर इंग्लैंड की टीम वन-डे सीरीज जीत जाती है तो उसके 126 रेटिंग हो जाएगी जबकि टीम इंडिया को एक अंक का नुकसान होगा और उसकी रेटिंग 122 हो जाएगी। वहीं टीम इंडिया अगर तीसरा वन-डे जीतने में कामयाब रही तो भी समीकरण में बदलाव होने की उम्मीद कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
team india lost hopes of becoming number one in icc odi team rankings
टीम इंडिया

बता दें कि टीम इंडिया इस समय वन-डे टीम रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज है जबकि इंग्लैंड की टीम शीर्ष पर है। बता दें कि टीम इंडिया ने नाटिंघम में खेले गए पहले वन-डे में इंग्लैंड को 8 विकेट के बड़े अंतर से हराया था। इसके बाद मेजबान टीम ने दूसरे वन-डे में जोरदार वापसी की और विराट सेना को 86 रन से पराजित किया। इससे पहले तीन मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 2-1 से हराया था।

विज्ञापन
team india lost hopes of becoming number one in icc odi team rankings
`कुलदीप यादव

आईसीसी की विज्ञप्ति के मुताबिक टीम इंडिया को इंग्लैंड को 3-0 से हराना होगा। वहीं इंग्लैंड अगर इसी अंतर से जीत दर्ज करता है, तो वह शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर लेगा। टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच सीरीज का निर्णायक मुकाबला 17 जुलाई को खेला जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed